फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: लहंगा-चोली को लेकर ट्रोल हो गईं आलिया भट्ट, यूजर्स बोले- फैशन के नाम पर कुछ भी

Sun, 21 Nov 2021 11:22 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : Viralbhayani Instagram
बॉलीवुड में शादी का सीजन जोरों पर हैं और एक के बाद एक सेलेब्स के शादी के बंधन में बंधने की खबर सामने आ रही है। एक तरफ राजकुमार राव और पत्रलेखा ने हाल ही में सात फेरे लिए तो वहीं विक्की कौशल और कटरीना कैफ के भी जल्द शादी करने की खबर सामने आ रही है। वहीं आदित्य सील और अनुष्का रंजन भी आज सात फेरे लेने वाले हैं। पिछली रात उनकी संगीत सेरेमनी हुई जिसमें इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार पहुंचे।

यूजर्स ने किया आलिया को ट्रोल

आलिया भट्ट, क्रिस्टल डिसूजा, वाणी कपूर, रवीना टंडन, भूमि पेडनेकर समेत कई अदाकाराओं ने अपनी डांस परफॉर्मेंस से सबको होश उड़ा दिए। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है। आलिया भट्ट की तस्वीरें भी इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि कुछ यूजर्स को उनका लंहगा चोली पहनने का अंदाज पसंद नहीं आया तो उन्होंने आलिया को ड्रेस के लिए बुरी तरह ट्रोल भी कर दिया।


विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : viral bhayani
आलिया ने अपनी बेस्ट फ्रेंड की संगीत सेरेमन के लिए लाइम ग्रीन लहंगे के साथ क्रॉस नेक ब्लाउज पहना था जो पीछे से ओपन था। अब यूजर्स को आलिय का लहंगा तो बहुत अच्छा लगा लेकिन उनके अनोखे स्टाइल वाला ब्लाउज पसंद नहीं आया और वह ट्रोलिंग का शिकार हो गईं।
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने लिखा, 'पारंपरिक परिधानों को श्रद्धांजलि'। एक ने लिखा, 'फैशन डिजासस्टर का अवार्ड जाता है मिस आलिया भट्ट को'। एक ने तो आलिया की तुलना बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद से कर दी जो आजकल अपने अतरंगी कपड़ो को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।

4 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स इतने पर ही नहीं रुके। एक ने लिखा, 'आलिया ने यह क्या पहन लिया, फैशन के नाम पर कुछ भी'। हालांकि बहुत से ऐसे यूजर्स भी हैं जिन्हें आलिया का ड्रेसिंग सेंस काफी अलग लगा और उन्होंने आलिया की काफी तारीफ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : Instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई कठियावाड़ी' और एसएसराजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के अलावा आलिया अगले साल रणबीर कपूर के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी नजर आने वाली हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें