50 के दशक की फिल्मों में विलेन का कद हीरो के बराबर तक पहुंच चुका था। पर्दे पर क्राइम और पैसे की चौंध के बीच बस कमी थी तो सिर्फ ग्लैमर की। फिर अचानक फिल्मों में आइटम सॉन्ग का दौर आया और इसने जन्म दिया हेलन को। 19 साल की हेलन पर बस नजरें ठहर जाती हैं। उनके डांस में नजाकत और उत्साह था। जब वो थिरकती थीं तो दर्शक झूमने पर मजबूर हो जाता था। हेलन की मुस्कारहट के पीछे का संघर्ष इतना भयानक था कि सुनने वालों की रुह कांप जाए। आज हेलन का जन्मदिन है।
35वें जन्मदिन पर टूट गई थी हेलन की पहली शादी, ऐसे सलीम खान के आई थीं करीब