फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेजल के होने से पहले इन पांच हीरोइनों के प्यार में थे युवराज! दीपिका से रिया तक का नाम शामिल

Thu, 27 Feb 2020 03:01 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
yuvraj singh - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच का जन्मदिन 28 फरवरी को होता है। उन्होंने भारत के दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह से साल 2016 में शादी की थी। क्रिकेट और बॉलीवुड का हमेशा से बेहद खास कनेक्शन रहा है। कई क्रिकेटर्स का बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ चुका है। इतना ही नहीं हेजल कीच के पति यानी युवराज सिंह का भी शादी से पहले बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ नाम सुनने को मिला था। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों से रुबरू करवाते हैं जिनकी युवराज सिंह के साथ अफेयर होने की खबरे आई थीं। 
विज्ञापन

2 of 6
yuvraj singh, kim sharma - फोटो : file photo
किम शर्मा
युवराज सिंह की सबसे चर्चित जोड़ी मोहब्बतें फिल्म से चर्चा पाने वाली अभिनेत्री किम शर्मा के साथ रही। युवराज और किम करीबन चार साल तक साथ रहे। 2007 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। कहा जाता है युवराज की मां शबनम सिंह, किम को पसंद नहीं करती थीं। युवराज ने मां की बात मानी और उनका साथ छोड़ दिया।
विज्ञापन

3 of 6
yuvraj singh, deepika - फोटो : file photo
दीपिका पादुकोण
साल 2007 में युवराज सिंह अपने करियर की ऊंचाईयों पर थे। टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान धमाकेदार बल्लेबाजी से वो खासे चर्चा में रहे और ज्यादातर भारतीय महिलाओं के चहेते बन गए थे। दीपिका पादुकोण के साथ युवी की नई रोमांटिक जोड़ी की चर्चा होने लगी। दीपिका, युवराज का मैच देखने स्टेडियम पहुंचने लगीं लेकिन जल्द ही ये जोड़ी टूट गई। युवराज से अलग होने के बाद दीपिका का अफेयर रणबीर कपूर के साथ सुनने को मिलने लगा।

4 of 6
yuvraj singh, preity zinta - फोटो : file photo
प्रीति जिंटा
दीपिका पादुकोण के साथ जोड़ी टूटने के बाद युवराज सिंह अभिनेत्री प्रीति जिंटा के करीब आए। इसके पीछे का कारण था आईपीएल। प्रीति जिंटा किंग्स इलेवन पंजाब टीम की सहमालकिन हैं और युवराज उनकी टीम में शामिल थे। मैच के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी, हालांकि दोनों ने इसे महज दोस्ती करार दिया लेकिन मैदान के बाहर चर्चाएं कुछ और ही थी।
विज्ञापन

5 of 6
yuvraj singh, riya sen - फोटो : file photo
रिया सेन
दीपिका पादुकोण और प्रीति जिंटा के अलावा  अभिनेत्री रिया सेन के साथ भी युवराज सिंह के रिलेशनशिप की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी। दोनों साथ-साथ काफी दिखे हालांकि अपने रिश्ते पर दोनों ने कभी कुछ नहीं बोला। बाद में यह जोड़ी भी अलग हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
yuvraj singh, hazel keech - फोटो : social media
युवराज सिंह का बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ रोमांस यहीं पर खत्म नहीं हुआ। कई और चर्चित अभिनेत्रियां हैं जिनके रोमांस की कहानियां इस धाकड़ बल्लेबाज के साथ जुड़ीं। इनमें अदाकारा मिनीषा लांबा और सुपर मॉडल आंचल कुमार के नाम भी प्रमुख हैं, लेकिन साल 2016 में उन्होंने हेजल कीच से शादी की। अब ये दोनों अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें