फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा: हिंदू-मुस्लिम को लेकर चेतन भगत के ट्वीट से भड़के अनुपम खेर, कहा- 'आप भारतीयों का...'

Thu, 27 Feb 2020 02:19 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Chetan Bhagat, Anupam Kher - फोटो : amar ujala
केंद्र सरकार ने जब से नागरिकता कानून और एनआरसी की घोषणा की है तब से दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में लगातार विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। ऐसे में बीते दिनों उत्तर पूर्वी दिल्ली में सीएए और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़ गई। इस हिंसा में अब तक 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है जबकि सैंकड़ों लोग घायल हैं। इस घटना को लेकर बॉलीवुड सितारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। इस बीच दिल्ली हिंसा को लेकर बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने मशहूर लेखक चेतन भगत के ट्वीट पर निशाना साधा है।
विज्ञापन

2 of 5
chetan bhagat
दरअसल चेतन भगत ने हाल ही में दिल्ली हिंसा को लेकर एक ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट मेें लिखा,'भारत 1947 में, हिंदू मुस्लिम, हिंदू मुस्लिम। वहीं, दुनिया चांद पर पहुंच गई, कंप्यूटर, इंटरनेट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स, सेलफोन, स्मार्टफोन और ऐप्स बना लिए, लेकिन भारत 2020 में भी हिंदू मुस्लिम और हिंदू मुस्लिम पर अटका हुआ है।' उनके इस ट्वीट पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स सहित अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Anupam Kher - फोटो : Social Media
अनुपम खेर ने चेतन भगत के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'इस ट्वीट के साथ आप ना केवल खुद को बल्कि लाखों भारतीयों का महत्व कम कर रहे हैं। हिंदू और मुस्लिम दोनों का!! पिछले 72 वर्षों में भारत ने लगभग हर क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। यह ट्वीट सिर्फ एक स्मार्ट ट्वीट है, लेकिन सच्चाई से बहुत दूर है।' अनुपम खेर के इस ट्वीट कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
 

4 of 5
delhi violence - फोटो : शुभम बंसल
बता दें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के बाद स्थिति को संभालने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल बुधवार को मोर्चा संभाल लिया। पीएम मोदी ने हिंसा पर समीक्षा बैठक के बाद डोभाल को हालात संभालने की जिम्मेदारी दी थी, जिसके बाद उन्होंने दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की और दोपहर में कुछ हिंसा ग्रस्त इलाकों में स्थिति का जायजा लिया। बुधवार दोपहर दिल्ली के मौजपुर इलाके की ओर गाड़ियों का काफिला बढ़ता दिखा। इनमें एक गाड़ी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
delhi violence - फोटो : अमर उजाला
मौजपुर पहुंचकर डोभाल कार से उतरे और वहां मौजूद लोगों की तरफ बढ़कर अपनापन दिखाते हुए बातें करने लगे। वे उत्तर-पूर्वी जिले में हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करने आए थे। इस दौरान उन्होंने इलाके के लोगों से हाथ मिलाया, कंधे पर हाथ रखा और तसल्लीपूर्वक उनका दुख-दर्द सुना। उन्होंने कहा कि जो हो गया, वह हो गया। अब कुछ नहीं होगा। हालात जल्द ही ठीक होंगे। वहीं स्थानीय लोगों ने एनएसए से दिल्ली पुलिस की शिकायत की। वे जहां-जहां गए, वहां-वहां लोगों में विश्वास बढ़ता दिखा। उन्होंने लोगों से कहा कि दिल्ली पुलिस मुस्तैदी से काम कर रही है। उन्होंने मौजपुर, करावल नगर, घोंडा, जाफराबाद और चांद बाग का दौरा किया।

पढ़ें: Mujhse Shaadi Karoge: पारस-जसलीन की नजदीकियों से परेशान हुई ये कंटेस्टेंट, दूल्हे को बयां किया दर्द
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें