बांग्लादेशी फिल्म हवा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘हवा’ को अगले साल आयोजित होने वाले 95 वें अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर) में 'सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म' श्रेणी के लिए नामांकित किया गया है। मेज्बौर रहमान सुमन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में चंचल चौधरी, नजीफ तुशी, सरीफुल इस्लाम रेज, सुमन अनवार, नासिर उद्दीन खान, शोहेल मोंडोल व अन्य कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई है। इस फिल्म की शूटिंग बंगाल की खाड़ी में सेंट मार्टिन द्वीप पर हुई है। यह फिल्म पुरुष प्रधान समाज में एक महिला की दुर्दशा को उजागर करती है और राजनीतिक रूप से पितृसत्ता की आलोचना करती है।