फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर बोले, 'मेरे लिए वो केवल मेरी दोस्त का पति था और कुछ नहीं'

Fri, 21 Apr 2017 01:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर अजय देवगन
काजोल से अपनी सालों की दोस्ती टूटने के बाद करण जौहर किस तरह कड़वाहट से भर चुके हैं इसकी बानगी हाल ही में तब देखने को मिली जब उन्होंने काजोल के पति अजय देवगन को लेकर कहा कि वो उस शख्स को पहचानते तक नहीं।


ये भी पढें- सोनू निगम को लेकर लाइव शो में भिड़े अभिजीत भट्टाचार्य और मौलाना कादरी
 
विज्ञापन

2 of 5
karan johar
मिड-डे के अनुसार, हाल ही में करण जौहर दिल्ली में थे और यहां एक इवेंट में अजय देवगन के बारे में पूछे जाने पर करण जौहर ने कहा, 'मेरा उस शख्स के साथ कोई रिश्ता नहीं है। ना तो मैं उन्हें कभी जान पाया और ना ही कभी जानता था। वो हमेशा ही काजोल के पति थे, वो कभी मेरे दोस्त नहीं थे। बल्कि वो तो मेरे परिचित भी नहीं थे। मेरे लिए वो काजोल की लाइफ में सिर्फ एक शख्स है और कुछ नहीं।'

ये भी पढें- मॉडलिंग के दिनों में ऐसी दिखती थीं दिशा पटानी, पहचान नहीं पाएंगे
 
विज्ञापन

3 of 5
करण जौहर
करण जौहर का ये बयान काफी हैरान करने वाला है। लेकिन अब इस बात का इंतजार रहेगा कि करण के इस कमेंट पर अजय का क्या रिएक्शन होगा।

4 of 5
करण जौहर काजोल
बता दें कि काजोल से दोस्ती टूटने की वजह करण जौहर ने अजय देवगन को ही बताया था और उनके साथ अपने रिश्ते को लेकर करण ने कई खुलासे किए। वहीं जब करण के ट्विंस पैदा हुए तो पूरी फिल्म इंडस्ट्री उनसे मिलने पहुंची लेकिन काजोल और अजय देवगन ने देखना तो दूर करण को एक मैसेज तक करना जरूरी नहीं समझा। और तो और जब काजोल से करण के बच्चों को लेकर पूछा गया था तो उन्होंने कोई भी कमेंट करने से मना कर दिया था।

ये भी पढें- राजीव से लेकर सलमान..जब ऐश्वर्या की जिंदगी में आए ये लोग
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण जौहर काजोल - फोटो : courtesy: dailys1dharthfc
करण अजय देवगन की वजह से काफी चोट खाए हैं। कुछ वक्त पहले करण जौहर अजय को लेकर कहा था कि एक बार अजय देवगन ने उन्हें फोन करके काफी कुछ सुनाया था सिर्फ इसलिए क्योंकि उनको किसी ने यह कह दिया था कि उन्होंने एक पार्टी में उनकी पत्नी काजोल के बारे में कुछ कहा था। करण के मुताबिक, अजय ने उन्हें कुछ कहने का मौका ही नहीं दिया।

ये भी पढें-  कंडोम एड को लेकर मचे बवाल पर सनी लियोन ने दिया मुंहतोड़ जवाब
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें