फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस गैंगरेप मामले पर फूटा बॉलीवुड सितारों का गुस्सा, दोषियों को कड़ी सजा देने की कर रहे मांग

Wed, 30 Sep 2020 01:45 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हाथरस मामले पर बॉलीवुड सितारों की प्रतिक्रिया - फोटो : Instagram: @kanganaranaut @akshaykumar
उत्तरप्रदेश के हाथरस में 14 सितंबर को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। जहां एक 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी बेरहमी से हत्या करने की कोशिश की गई। हालांकि उस समय तो युवती बच गई लेकिन कुछ दिन बाद वो जिंदगी की जंग हार गई। ये घटना इतनी विभत्स है कि हर किसी का सुनकर खून खौल रहा है। आम से लेकर खास तक, हर शख्स अब युवती के लिए इंसाफ और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से कंगना रणौत से लेकर अक्षय कुमार तक सभी ने आरोपियों को ऐसी सजा देने की मांग की है जिससे कि ऐसा करने वालों की रूह तक कांप जाए।
विज्ञापन

2 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : Twitter- @BombayBasanti
युवती के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गईं। बताया जा रहा है कि इस भयावह घटना में युवती की जीभ तक काट दी गई थी। उसके गले के पीछे रीढ़ की हड्डी भी टूटी हुई थी। इस घटना पर बॉलीवुड का भी गुस्सा फूट रहा है। अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया है। अक्षय ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'गुस्सा और झुंझलाहट! हाथरस गैंगरेप केस में इतनी बर्बरता। ये सब कब बंद होगा? हमारे कानून और उन्हें लागू करने की प्रक्रिया इतनी कड़ी होनी चाहिए कि सजा के बारे में ही सोच कर ही रेपिस्ट डर से कांप जाएं। दोषियों को फांसी दो। अपनी बेटियों और बहनों को बचाने के लिए आवाज उठाओ, हम इतना तो कर ही सकते हैं।'
 
विज्ञापन

3 of 6
कंगना रणौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam
अभिनेत्री कंगना रणौत भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कंगना ने भी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए गुस्सा जाहिर किया है। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, 'रेपिस्ट को सबके सामने गोली मार दो, गैंगरेप के हर साल बढ़ रहे मामलों का क्या हल है? कितने दुख और शर्म का दिन है, देश के लिए। हमें शर्म आनी चाहिए कि हम अपनी बेटियों को बचाने में असफल हो गए।'

4 of 6
ऋचा चड्डा - फोटो : Instagram
अभिनेत्री ऋचा चड्डा ने भी मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। ऋचा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हाथरस पीड़िता को न्याय मिले। सभी को सम्मान के साथ जीने का अधिकार है। दोषियों को सजा दो।'
 
विज्ञापन

5 of 6
फरहान अख्तर - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता फरहान अख्तर ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए दिल टूटने वाली इमोजी साझा की। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'यह बहुत दुखद, दुखद दिन है। इसे कब तक चलने देंगे हम।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रितेश देशमुख - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता रितेश देशमुख ने भी इसी तरह की राय दी है। उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'ऐसा अपराध करने वालों को सार्वजनिक रूप से फांसी दी जानी चाहिए।'



पढ़ें: 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के सेट पर पहुंचीं आलिया, कंगना ने भी शुरू की अपनी फिल्म के लिए रिहर्सल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें