फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hasina Pagal Deewani: हिट गाने का कमजोर रीमिक्स साबित हुआ फिल्म ‘इंदु की जवानी’ का पहला गाना

विज्ञापन
1 of 5
इंदु की जवानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
Song Review: हसीना पागल दीवानी (फिल्म गीत)
फिल्म: इंदु की जवानी
कलाकार: कियारा आडवाणी, आदित्य सील आदि।
निर्देशक: अबीर सेनगुप्ता
यूट्यूब चैनल: टी सीरीज

सिनेमाघरों के खुलते ही रिलीज होने के लिए लग रही फिल्मों की लाइन में नया नाम फिल्म ‘इंदु की जवानी’ का जुड़ गया है। फिल्म का पहला गाना बुधवार को रिलीज किया गया और फिल्म के इस गाने ने फिल्म की रिलीज को लेकर बने रोचक माहौल पर पानी फेर दिया है। फिल्म का ये पहला गाना ही 22 साल पुराना मीका सिंह का गाना निकला, जो अपने दौर में काफी हिट भी हो गया था।
विज्ञापन

2 of 5
इंदु की जवानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सावन बीतने के बाद रिलीज हुआ फिल्म ‘इंदु की जवानी’ का गाना ‘सावन में लग गई आग’ अपने बोलों की ही तरह बेमौसम भी है और बेमजा भी। कुल 13 निर्माताओं की लिस्ट वाले इस गाने को शब्बीर अहमद का लिखा बताया जा रहा है हालांकि इसका ओरिजनल गाना जो 22 साल पहले मीका सिंह ने लिखा था, वो इस पर अब भी भारी है।

विज्ञापन

3 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘इंदु की जवानी’ वैसे तो कियारा आडवाणी की मेन लीड वाली फिल्म है और उनके चाहने वालों की तादाद भी अच्छी खासी है लेकिन अपनी इस शोहरत का फायदा वह ज्यादा अपने करियर को संवारने में अब तक उठा नहीं पाई हैं। फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज’ ने कियारा के लिए जो बाजार सजाया है, उसी बाजार का नया उत्पाद है निर्देशक अबीर सेनगुप्ता की फिल्म ‘इंदु की जवानी’।

4 of 5
मीका सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म में शामिल किए गए गाने ‘सावन में लग गई आग’ में संगीत का क्रेडिट मीका सिंह के ही पास है, आवाजें इसमें असीस कौर की और घोली गई हैं। पर्दे पर कियारा आडवाणी के साथ आदित्य सील भी दिख रहे हैं, जिनकी फिल्म ‘अनामिका’ को लेकर इन दिनों काफी तारीफें भी हो रही हैं। हालांकि, इस गाने में वह कुछ खास करते नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘इंदु की जवानी’ का ये गाना एक सुपरहिट गाने को बेमौसम वाला रीमिक्स तो है ही, इसका वीडियो बहुत ही खराब कोरियोग्राफी के साथ बना है। गाने की एडीटिंग भी सही नहीं है। किसी संकरी सी जगह में शूट कर लिया गया ये गाना फिल्म को रिलीज से पहले कोई खास फायदा पहुंचाता नहीं दिखता।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें