विजय सेतुपति और आर माधवन की विक्रम वेधा की रीमेक है ऋतिक और सैफ अली खान की फिल्म
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘विक्रम वेधा’ को ट्रेंड कराने की गणित
बड़े परदे पर रिलीज हुई ऋतिक रोशन की पिछली फिल्म ‘वॉर’ और सैफ अली खान की फिल्म ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ की बॉक्स ऑफिस सफलता को देखते हुए फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करने की उम्मीदें इसके निर्माताओं को हैं। सिर्फ 10 करोड़ रुपये में इसकी मूल तमिल फिल्म ‘विक्रम वेधा’ बनाने वाली कंपनी वाई नॉट स्टूडियोज के साथ ही हिंदी फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के निर्माताओं में नीरज पांडे की कंपनी फ्राइडे फिल्मवर्क्स, अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट, भूषण कुमारी की कंपनी टी सीरीज और मुकेश अंबानी की कंपनी जियो स्टूडियोज भी शामिल हैं। ये सारी कंपनियां मिलकर फिल्म ‘विक्रम वेधा’ को किसी तरह इस शुक्रवार अच्छी ओपनिंग दिलाने के सारे प्रयास कर रही हैं।