बिजेंद्र काला
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पिता जी की इच्छा थी वेटरनरी डॉक्टर बनूं
पिताजी वेटरनरी कॉलेज में थे तो चाहते थे कि बेटा भी वेटरनरी डॉक्टर बने। बिजेंद्र काला कहते है, 'मैंने बायो केमेस्ट्री में ग्रेजुएशन किया था, इसलिए मेरे पिता जी की प्रबल इच्छा थी कि मैं भी वेटरनरी डॉक्टर बन जाऊं, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। मेरा रुझान कला के प्रति था। बचपन में जब आठवीं के बाद विषय चुनने की बारी आई तो मैंने पिताजी से कहा कि मैं संगीत लूंगा। पिताजी ने बुरी तरह से डांटते हुए कहा, 'ये भी कोई सब्जेक्ट है, अगर लेना है तो कॉमर्स ले लो।' मैंने सोचा कि कॉमर्स क्या लेना है, इस तरह से साइंस लिया और पढ़ना शुरू किया। उस समय साइंस क्यों चुनी आज तक मुझे ये बात समझ में नहीं आई क्योंकि मेरा झुकाव तो कला के प्रति था।'
Nawazuddin Siddiqui: साउथ में रंग जमाने को तैयार नवाजुद्दीन सिद्दीकी, वेंकटेश के साथ की 'सैंधव' फिल्म की घोषणा