फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ShahRukh Khan : स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के इस डायरेक्टर संग शाहरुख ने मिलाया हाथ? अगली फिल्म में आ सकते है नजर!

Wed, 10 May 2023 06:21 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शाहरुख खान,पुनीत मल्होत्रा - फोटो : Instagram

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान 'पठान' की सफलता के बाद इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। किंग खान न सिर्फ 'जवान' ही, बल्कि 'डंकी' में भी बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू के साथ नजर आने वाले हैं। दोनों ने हाल ही में कश्मीर शेड्यूल खत्म किया है। इस दौरान बादशाह एक बार फिर चर्चे में हैं। दरअसल, 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के निर्देशक पुनीत मल्होत्रा के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों को हैरान कर दिया है। उनके इस पोस्ट से किंग खान के फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। 

विज्ञापन

2 of 6
शाहरुख खान - फोटो : social media

पुनीत ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में उनके साथ 'पठान' एक्टर शाहरुख खान भी नजर आ रहे हैं। तस्वीर सामने आने के बाद फैंस के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। पुनीत ने किंग खान के साथ तस्वीर साझा करते हुए एक प्यारा नोट लिखा। उन्होंने धर्म 2.0 को भी अपने कैप्शन में टैग किया। 

विज्ञापन

3 of 6
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीर में पुनीत डायरेक्शन देते नजर आ रहे हैं, जबकि शाहरुख सब्र से उनकी बात सुन रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए डायरेक्टर ने लिखा, "ऐसे दिन हैं, जो इसे इसके लायक बनाते हैं। बस सेट पर आपके साथ रहने के लिए ... आकर्षण, करिश्मा, विनम्रता और प्यार अतुलनीय है! सभी के लिए धन्यवाद @iamsrk सर जो आप करते हैं और इतने दयालु होने के लिए।" 

4 of 6
शाहरुख खान - फोटो : social media
पुनीत के इस पोस्ट पर फैंस की तरफ से प्रतिक्रियांए आना शुरू हो गई हैं। एक फैन ने लिखा, "हमेशा इतना 'जवान'। हमारे शाहरुख खान।" एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, "बेस्ट ऑफ लक पुनीत सर @punitdmalhotra वह मेरे गुरु और मेरे प्रेरणा एसआरके हैं।" इसके अलावा मनीष मल्होत्रा ने भी पोस्ट पर प्यार जताया।
 
विज्ञापन

5 of 6
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, शाहरुख इन दिनों अपनी मचअवेटेड फिल्म 'जवान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म पहले दो जून को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन हाल ही में उन्होंने नई रिलीज डेट की घोषणा की। अब यह फिल्म सात सितंबर को रिलीज होगी। एटली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में साउथ की दमदार अदाकरा नयनतारा भी मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा एक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' को लेकर भी चर्चे में हैं। उन्होंने हाल ही में तापसी पन्नू के साथ कश्मीर शेड्यूल खत्म किया। फिल्म क्रिसमस 2023 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इन फिल्मों के अलावा, अभिनेता सलमान खान, कैटरीना और इमरान हाशमी स्टारर 'टाइगर 3' में भी कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। बता दें कि सलमान और शाहरुख ने अपने सीन की शूटिंग शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- Mammootty: बड़े पर्दे पर फिर धमाल मचाने को तैयार ममूटी, सुपरस्टार की इस फिल्म की शुरू हुई शूटिंग

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें