हिंदी और पंजाबी फिल्मों में लंबी पारी खेल रहे जिमी शेरगिल फिल्म 'माचिस' के बाद से लगातार बढ़िया काम करते रहे हैं। ‘हासिल’, ‘मोहब्बतें’, ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ और ‘तनु वेड्स मनु’ जैसी फिल्मों में जिमी के अभिनय की खूब जय जयकार हुई है। इन दिनों वह चर्चा मे हैं अपनी आने वाली फिल्म 'आजम' को लेकर। इस फिल्म के सिलसिले में जिमी से मुलाकात हुई तो फिर ढेर सारी बातें हुईं। हालांकि, इस दौरान किसान आंदोलन का जिक्र चलने पर वह थोड़ा खफा भी हुए। जिमी मानते हैं कि मौजूदा दौर में कंगना रणौत से बेहतर अभिनेत्री दूसरी नहीं है।