फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sapna Choudhary: सर्जरी के 10 दिन बाद ही स्टेज पर वापस लौटीं सपना चौधरी, बोलीं- नहीं आती तो आयोजक कर देते केस

Sun, 20 Mar 2022 11:01 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सपना चौधरी - फोटो : Instagram @itssapnachoudhary
हरियाणा की मशहूर सिंगर और डांसर सपना चौधरी अपनी सर्जरी के दस दिन बाद ही स्टेज पर वापस लौट आईं और जबरदस्त परर्फामेंस दी। अभी कुछ दिन पहले ही सपना ने अपनी तबीयत के चलते ब्रेक लिया। तब उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशांसकों को जानकारी दी थी। हालांकि अब वह फिर से एक्शन मोड में आ चुकी हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, एक इवेंट के दौरान सपना की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा था। सपना ने एक वीडियो के माध्यम से अपनी तबीयत की जानकारी दी थी। उसमें सपना एक लड़की का सहारा लेकर चल रही थी। सपना ने कैप्शन में लिखा था कि अब मैं बिलकुल ठीक हूं, आप सभी की दुआओं के लिए धन्यावाद, जल्दी मिलते हैं स्टेज पर...
विज्ञापन

3 of 5
सपना चौधरी - फोटो : Instagram
अभी होली के मौके पर सपना चौधरी ने एक इवेंट में हिस्सा लिया और इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। वीडियो में सपना वहीं पुराने अंदाज में परर्फामेंस देती नजर रही हैं। ऐसा लग ही नहीं रहा है कि वह अभी ही अस्पताल से वापस लौटी हैं। वीडियो के साथ सपना से सभी को होली की शुभकामनाएं भी दीं और लिखा कि ये रंग न जाने कोई जात न कोई बोली, आप सभी को हैप्पी होली।

4 of 5
सपना चौधरी - फोटो : Instagram
वीडियो में सपना कहती दिखा रही हैं कि कोई नाचने वाली कहता हैं तो कोई डांसर कहता है। आज मैं आप सभी को ये बताना चाहती हूम कि मेरी सर्जरी को अभी 8-10 दिन भी नहीं हुए हैं। मेरे पेट पर टांके लगे थे, जिन्हें दो दिन पहले ही हटाया गया है। अगर मैं आज न आती तो मेरे मैनेजर को बहुत मुकसान हो जाता और मेरे चाहने वालों का दिल टूट जाता। सपना ने मजाक में यह भी कह दिया कि नहीं आती तो आयोजक मुझ पर केस कर देते।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
सपना के वापस स्टेज पर आने से उनके फैंस खुश हो गए और उन्हें बधाई देने लगे। किसी ने लिखा कि दीदी आप पूरी दुनिया में सबसे बेस्ट हैं, तो कोई उन्हें तबीयत ठीक होने के लिए बधाई दे रहा था। सपना के स्टेज पर वापस लौटे पर सब उनकी तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें