sapna choudhary
- फोटो : instagram
जब जेल जाने की आ गई थी नौबत
सपना चौधरी स्टेज शो भी करती हैं और इसको लेकर फैंस मे जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। साल 2018 में लखनऊ में उनका एक शो आयोजित किया गया था, जिसके लिए दर्शक टिकट खरीदकर शो देखने पहुंचे थे, लेकिन सपना वहां परफॉर्म करने नहीं पहुंची, जिसके बाद लोगों ने खूब हंगामा किया और अपने टिकट के पैसे वापस मांगे। जानकारी के मुताबिक, इसके बाद शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी, जिसमें बताया गया था कि 13 अक्टूबर के दिन में तीन बजे से रात 10 बजे तक स्मृति उपवन में कार्यक्रम के आयोजन था, लेकिन सपना और बाकी कलाकार रात 10 बजे तक भी वहां नहीं पहुंचे थे। इसी के चलते सपना के खिलाफ अरेस्ट वारंट तक जारी हो गया था, हालांकि उन्हें अग्रिम जमानत मिल गई थी।