mukesh bhatt
- फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश भट्ट ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में महेश बाबू के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर बॉलीवुड महेश बाबू की फीस अफोर्ड नहीं कर सकता है तो अच्छी बात है। मैं उन्हें ऑल द बेस्ट कहना चाहता हूं। वह जहां से आते हैं, मैं उस जगह का सम्मान करता हूं। उनके अंदर टैलेंट है और उनके इस टैलेंट की कीमत भी है। वह एक सफल अभिनेता हैं। वह जो हिंदी सिनेमा से चाहते हैं, ऐसे में अगर बॉलीवुड उनकी अपेक्षा पर खरा नहीं उतर सका तो इसमें क्या गलत है।