फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: देखिए हार्दिक पांड्या और नताशा के फोटोशूट की खूबसूरत तस्वीरें, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस

Mon, 20 Jul 2020 12:08 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हार्दिक पांड्या , नताशा स्टेनकोविक - फोटो : इंस्टाग्राम
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। हार्दिक और नताशा दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और हर खास बात प्रशंसकों के साथ साझा करते रहते हैं। अब दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर मैटरनिटी शूट की खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
हार्दिक पांड्या , नताशा स्टेनकोविक - फोटो : इंस्टाग्राम
पहली तस्वीर में हार्दिक फर्श पर बैठे हुए हैं और सोफे पर बैठी नताशा ने उनके गले में हाथ डाल रखा है। वहीं दूसरी तस्वीर में हार्दिक और नताशा एक दूसरे की आंखों में देख रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
नताशा ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इस दौरान नताशा ने सफेद कलर की ड्रेस पहनी हुई है। उन्होंने अपना हाथ बेबी बंप पर रखते हुए पोज दिया है। तस्वीर में नताशा हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं हार्दिक भी उनके साथ जच रहे हैं।

4 of 5
हार्दिक पांड्या, नताशा स्टेनकोविक - फोटो : इंस्टाग्राम
हार्दिक के घर में नताशा के लिए बेबी शावर होस्ट किया गया था, इस दौरान नताशा ने हरे रंग की ड्रेस पहनी थी, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पंसद किया गया। नताशा की इन तस्वीरों पर कई यूजर्स ने लिखा कि उनके घर जल्द खुशियां आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हार्दिक पांड्या, नताशा स्टेनकोविक - फोटो : instagram
बता दें कि इस साल जनवरी में हार्दिक पांड्या ने नताशा स्टेनकोविक से सगाई की थी। अचानक सगाई का एलान कर हार्दिक ने सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा की थीं जिसमें नताशा अपनी अंगूठी दिखाती नजर आई थीं। इसके बाद सोशल मीडिया के जरिए ही हार्दिक ने नताशा की प्रेग्नेंसी की खुलासा भी किया था।

पढ़ें- Naseeruddin Shah Birthday: 15 साल बड़ी मनारा सीकरी से नसीरुद्दीन शाह ने की थी पहली शादी, फिर रत्ना पाठक से मिले, प्यार हुआ और रचा ली शादी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें