फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या ने साझा किया बेटे के साथ नया वीडियो, नताशा स्टेनकोविक ने किया ये कमेंट

Sat, 07 Nov 2020 12:40 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हार्दिक पांड्या - फोटो : instagram/hardikpandya
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह अपने बेटे अगस्त्य के साथ नजर आ रहे हैं। हार्दिक पांड्या के इस क्यूट वीडियो पर प्रशंसकों और सितारों के खूब कमेंट्स आ रहे हैं। वीडियो में हार्दिक बेटे के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हार्दिक पांड्या, नताशा स्टेनकोविक - फोटो : instagram/hardikpandya
हार्दिक बेटे के साथ हाय फाइव कर रहे हैं। थोड़ी देर बाद वे कहते हैं कि 'चलो अब सो जा डैडी जा रहे हैं।' इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'अगस्त्य के साथ खेलने का वक्त। यही वह चीज है जिसे मैं सबसे ज्यादा मिस कर रहा हूं। मैं ये दिन अपनी पूरी जिंदगी याद रखूंगा।'
विज्ञापन

3 of 5
अपने बेटे की पहली झलक दिखाते हार्दिक - फोटो : instagram/hardikpandya
हार्दिक ने इसके साथ बेटे के साथ की एक तस्वीर भी पोस्ट की। जिसमें उन्होंने बेटे को कंधे पर ले रखा है। हार्दिक के इस पोस्ट पर नताशा स्टेनकोविक ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और रेड हार्ट इमोजी पोस्ट किया।

4 of 5
हार्दिक पांड्या, नताशा स्टेनकोविक - फोटो : instagram/natasastankovic__
हार्दिक पांड्या इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग में व्यस्त हैं जबकि नताशा स्टेनकोविक घर पर ही हैं। वह अपने बेटे अगस्त्य के साथ वक्त बिता रही हैं। नताशा अक्सर बेटे के साथ की तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। एक पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया था कि अगस्त्य तीन महीने का हो चुका है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हार्दिक पांड्या, नताशा स्टेनकोविक - फोटो : instagram/natasastankovic__
गौरतलब है कि 2020 की शुरुआत में हार्दिक और नताशा ने सगाई का एलान किया था। हार्दिक ने दुबई में नताशा को प्रपोज किया था और सगाई की अंगूठी पहनाई थी। इसी साल 30 जुलाई को नताशा ने बेटे को जन्म दिया। हार्दिक अक्सर बेटे के साथ की तस्वीरें साझा करते रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें