अभिनेता शरद केलकर अपनी आगामी फिल्म हर हर महादेव को लेकर काफी चर्चा में हैं। अभिनेता की ये पैन इंडिया फिल्म है और दर्शक इसका बेसब्री से से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जो दर्शकों को काफी पसंद आया था। फिल्म में शरद केलकर ने छत्रपति शिवाजी महाराज के सेनापति बाजी प्रभु देशपांडे का किरदार निभाया है। शिवाजी को देश ही नहीं बल्कि विश्व के सबसे महान योद्धाओं में से एक माना जाता है। शिवाजी पर कई भाषाओं में फिल्में बनाई गई हैं। इनमें से अधिकतर फिल्में तो मराठी भाषा में हैं। तो चलिए आपको बताते हैं देश के शूरवीर शिवाजी पर आधारित कौन-कौन सी फिल्में बनी हैं-