हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस साल ये दिन 1 अगस्त को मनाया जाएगा। जिस तरह पूरी दुनिया मदर्स डे या फादर्स डे मनाते हैं उसी तरह फ्रेंडशिप डे दोस्तों को समर्पित होता है। इस दिन को लोग अपने-अपने तरीके से मनाते हैं। कोई अपने दोस्तों संग पार्टी करता है, तो कोई अपने दोस्त को घर पर बुलाकर परिवार संग इस दिन को सेलिब्रेट करता है। स्कूल के जीवन से लेकर नौकरी करने तक, हर एक जगह लगभग सभी के कोई न कोई दोस्त रहते हैं। हमारी जिंदगी में कई रिश्ते होते हैं, लेकिन दोस्ती का रिश्ता सबसे खास माना जाता है। एक सच्चा दोस्त हमेशा अपने दोस्त की मदद के लिए तैयार खड़ा रहता है।
दोस्ती पर बने हैं ये गाने
बॉलीवुड में दोस्ती, यारी के सही मायने समझाने वाले कई गाने रिलीज हुए, जिनमें दोस्त पर मर-मिटने की कसमें खाने से लेकर दोस्त को गाली देने तक सभी फॉर्मूले शामिल थे।