फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रैंडशिप डे: जेके से मुरारी तक, जब पर्दे पर हीरो के दोस्त ने जीता दिल, फैंस बोले- तेरे जैसा यार कहां!

Sun, 01 Aug 2021 09:59 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जेके, मुरारी, शिवा, सर्किट - फोटो : सोशल मीडिया
जान पे भी खेलेंगे तेरे लिए ले लेंगे...सबसे दुश्मनी...!! जब दो लोगों के बीच दोस्ती का रिश्ता होता है तो कई बार ये बंधन खून के रिश्ते से भी बड़ा हो जाता है। दोस्त आपका एक ऐसा साथी होता है जो मां की तरह प्यार करता है, पिता की तरह डांटता है, भाई की तरह आपकी मदद करता है और बहन की तरह ख्याल रखता और जब दिल टूटे तो उस पर मरहम भी रखता है। दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जिसमें सभी एहसास मिले होते हैं। कई बार लोगों को अपने परिवार के सदस्यों पर भी इतना भरोसा नहीं होता जितना की एक दोस्त पर होता है।

जब पर्दे के दोस्तों ने जीता दिल

बॉलीवुड ने भी इस दोस्ती के रिश्ते को बखूबी समझा है और यही वजह है की दोस्ती पर बनी फिल्में दर्शकों को खूब पसंद आईं हैं। सिर्फ ये ही नहीं पर्दे पर कुछ दोस्ती ऐसी दिखाई गई जिसे देखकर सबने कहा कि बस यार हो तो ऐसा। तो चलिए आज आपको बताते हैं पर्दे के उन खास दोस्तों के बारे में जिन्होंने हीरो को हर मुश्किल से निकालकर जीता दर्शकों का दिल।
विज्ञापन

2 of 6
जेके और श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
जेके

द फैमिली मैन में मनोज बाजपेयी ने मुख्य भूमिका निभाई थी और उनके बेस्ट फ्रैंड के किरदार में नजर आए थे शारिब हाशमी यानि जेके। श्रीकांत किसी भी तरह की मुसीबत में हो चाहे नौकरी या फिर निजी, जेके अपनी जान देने के लिए हाजिर रहता है। जब श्रीकांत के मन में घर को लेकर उथल पुथल चल रही होती है तो जेके ही उसके दिल का हाल जानता है। जेके के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
विज्ञापन

3 of 6
कबीर शिवा - फोटो : सोशल मीडिया
शिवा

सोहम मजूमदार ने फिल्म कबीर सिंह में शिवा का किरदार निभाया था। शिवा कबीर सिंह(शाहिद कपूर) का कॉलेज फ्रेंड रहता है जो उसे डांटता फटकारता भी है और उसका ख्याल भी रखता है। कबीर का दिल क्यों दुख रहा है, उसे किस चीज से खुशी मिलेगी इन सबका ख्याल शिवा रखता है और तो और मेड को समझाने से लेकर प्रीति को कबीर के प्यार की सफाई देने तक शिवा हर मौके पर कबीर के लिए खड़ा रहता है। ऐसा दोस्त किस्मत वालों को ही मिलता है।

4 of 6
मुरारी-कुंदन - फोटो : सोशल मीडिया
मुरारी

फिल्म रांझणा की सबसे खास बात सिर्फ कुंदन जोया और बिंदिया ही नहीं बल्कि मुरारी भी है। मोहम्मद जीशान आयुब यानि मुरारी कुंदन(धनुष) का एकलौता दोस्त रहता है जिसे बचपन से ही कुंदन के प्यार की चिंता रहती है। वो कुंदन को डांटता भी है और उसका मजाक भी उड़ाता है लेकिन कुंदन को किसी भी तरह से हार नहीं मानने देता है। मुरारी के किरदार में जीशान ने सबको अपना फैन बना लिया था।
विज्ञापन

5 of 6
संजू- कमलेश - फोटो : सोशल मीडिया
कमलेश

फिल्म संजू में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया था और विक्की कौशल ने कमलेश का। कमलेश संजू का एक ऐसा दोस्त रहता है जो उसके दिल के दर्द और दिमाग के पागलपन को बखूबी समझता है। वो हमेशा संजू को प्रोत्साहित करता है। संजू उसकी गर्लफ्रैंड को लेकर उसे धोखा भी देता है लेकिन कमलेश उसे माफ कर देता है और सबसे कठिन समय में उसका साथ निभाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सर्किट मुन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
सर्किट

भाई ने बोला मतलब बोला....चाहे भाई दिन को रात कहे या रात को दिन सर्किट को अपने दोस्त के अलावा कुछ नहीं दिखाई देता। मुन्नाभाई सीरीज में अरशद वारसी ने सर्किट का रोल निभाया था और संजय दत्त ने मुन्ना का। सर्किट मुन्ना को दोस्त नहीं बल्कि बड़े भाई की तरह मानता है और उसका सम्मान करता है। मुन्ना को जब भी किसी चीज की जरूरत होती है तो वो सर्किट को फोन लगाता है और उसका काम हो जाता है। वहीं जब मुन्ना सर्किट को थप्पड़ मारने के बाद माफी मांगता है तो सर्किट उसे फौरन माफ कर देता है। अब आप बताइए आपके पास कैसा दोस्त है?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें