विराट कोहली- वामिका
- फोटो : Instagram
तीनों फॉर्मेट में 50 मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी
भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने 06 दिसंबर, 2020 को इतिहास रच दिया क्योंकि वह खेल के तीनों प्रारूपों में 50 मैच जीते वाले पहले खिलाड़ी बन गए। कोहली ने पिछले साल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारत को 372 रन की विशाल जीत दिलाई थी। भारत की जीत के साथ, कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी 50वीं जीत हासिल की थी। कोहली अब दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने तीनों प्रारूपों - ओडीआई, टेस्ट और टी20आई में 50 जीत में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहे हैं।