भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं। अपनी दमदार एक्टिंग और बोल्ड अंदाज के दम पर आज वह इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी है। अपने दमदार अभिनय के साथ-साथ अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। वहीं फैंस भी अभिनेत्री की इन फोटोज और वीडियोज को काफी पसंद करते हैं। इतना ही नहीं उनके साथ अभिनेत्री की इन तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार भी करते हैं। इसी क्रम में अब एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं।
इन तस्वीरों के सामने आती ही एक बार फिर मोनालिसा ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। अभिनेत्री की इस तस्वीरों को जहां उनके फैंस पसंद कर रहे हैं, तो वहीं मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह अपनी पत्नी की इन तस्वीरों को देख खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए।