फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: मुंबई ही नहीं लॉस एंजेलिस में भी है सनी लियोनी का आलीशान बंगला, खूबसूरती किसी महल से कम नहीं

Thu, 13 May 2021 10:54 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
सनी लियोनी का बंगला - फोटो : इंस्टाग्राम
पूर्व पॉर्न स्टार और बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी का आज जन्मदिन है। सनी बॉलीवुड में बेबी डॉल के नाम से भी जानी जाती हैं। बॉलीवुड में अपनी इमेज को लेकर सनी लियोनी हमेशा परेशान रहती हैं, क्योंकि ए लिस्ट के कई बड़े सितारे उनके साथ काम करने से कतराते हैं। सनी लियोनी इंडस्ट्री की उन खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिनकी हर तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती है और उनके फैंस जमकर उनपर प्यार लुटाते हैं। सनी लियोनी का असली नाम करनजीत कौर है। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। दर्शकों को भी उनका खूब प्यार मिला। सनी लियोनी की निजी जिंदगी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं रही है। पॉर्न इंडस्ट्री से बॉलीवुड स्टार तक का सफर तय करने वालीं सनी लियोनी करोड़ों की मालकिन हैं। उनके पास मुंबई से लेकर लॉस एंजिल्स तक में करोड़ों की प्रॉपर्टी है। 
विज्ञापन

2 of 9
सनी लियोनी - फोटो : इंस्टाग्राम
करणजीत कौर उर्फ सनी लियोनी का जन्म एक सिख पंजाबी परिवार में हुआ। जब सनी 13 साल की हुईं तो उनका परिवार कैलिफोर्निया शिफ्ट हो गया। वहीं सनी ने पोर्न फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। इसके बाद बिग बॉस के घर में सनी को महेश भट्ट ने अपनी फिल्म जिस्म 2 से लॉन्च किया। आज हम आपको दिखाते हैं सनी के आलीशान घर की तस्वीरें...
विज्ञापन

3 of 9
सनी लियोनी का बंगला - फोटो : सोशल मीडिया
सनी के पास अमेरिका के लॉस एंजेलिस (LA) में आलीशान बंगला है और एक एकड़ में फैला है। एक एकड़ में फैले इस आलीशान बंगले में केवल पांच बेडरूम है।

4 of 9
सनी लियोनी का बंगला - फोटो : सोशल मीडिया
सनी लियोनी का ये घर अमेरिका की सबसे महंगी जगहों में से एक बेवर्ली हिल्स से करीब 30 मिनट की ड्राइव की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा सनी और डेनियल के पास मुंबई के जुहू इलाके में भी खुद का घर है।
 
विज्ञापन

5 of 9
सनी लियोनी का बंगला - फोटो : Twitter
सनी के इस घर से शानदार नजारा दिखाई देता है। सनी ने इस घर के लिए चीजें इटली, रोम और स्पेन से खरीदी हैं। तब जाकर ये घर लग्जरी और आलीशान बन पाया है। सनी अपना ज्यादातर समय यहीं गुजारती हैं।
विज्ञापन

6 of 9
सनी लियोनी का बंगला - फोटो : Twitter
सनी लियोनी का मुंबई के जुहू इलाके में भी घर है। इंटरनेट पर कई तस्वीरें हैं, जिन्हें सनी के घर की बताया जाता है। इनमें कहीं वे अकेली तो कहीं पति और बच्चों के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

7 of 9
सनी लियोनी - फोटो : इंस्टाग्राम
अपना घर खरीदने से पहले सनी सेलिना जेटली के घर किराये पर रहती थीं। जहां घर में गंदगी रखने की वजह से सेलिना ने उन्हें निकाल दिया था।

8 of 9
सनी लियोनी - फोटो : इंस्टाग्राम
सनी लियोनी की ये तस्वीर उनके घर के अंदर की है जहां वे कुछ पढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। सनी का मुंबई वाला घर करीब 16 करोड़ रुपये का है।
विज्ञापन

9 of 9
सनी लियोनी - फोटो : इंस्टाग्राम
इस तस्वीर में सनी अपने बाथरूम में बैठकर पोज दे रही हैं। सनी और डेनियल अपने बच्चों के साथ अमेरिका और मुंबई में रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें