फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी राधे मां को बताया मां काली तो कभी अजान पर उठाया सवाल, कई बार विवादों में आ चुके हैं सोनू निगम

Mon, 29 Jul 2019 03:43 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू निगम - फोटो : Twitter

बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर सोनू निगम का 30 जनवरी को जन्मदिन है। सोनू सिंगर कितने बड़े हैं वो तो हर कोई जानता है। इन्हें गाते हुए 25 साल से ज्यादा हो गए हैं। बॉलीवुड में सोनू निगम ने कई ऐसे गाने दिए जिसे सुनकर आप खो जाएंगे। सोनू निगम ने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया। अपनी आवाज से लोगों को दीवाना बनाने वाले सोनू निगम आज बॉलीवुड के सबसे महंगे सिंगर्स में से एक हैं इसके अलावा सोनू कई बार अपने विवादित बयान को लेकर ट्रोल भी हुए हैं। आज हम आपको 5 कारण बताएंगे जिसकी वजह से सोनू निगम खूब ट्रोल हुए।

विज्ञापन

2 of 5
सोनू निगम
म्यूजिक कंपनी से विवाद
एक म्यूजिक कंपनी से झगड़े के बाद सोनू निगम ने संगीत से सन्यास लेने की बात की थी। सोनू निगम ने इस बात को भी ट्विटर पर उठाया था। हालांकि इसमें भी लोगों ने सोनू निगम का सपोर्ट किया था और अपना फैसला वापस लेने के लिए कहा था। जिसके बाद सोनू ने ये फैसला वापस ले लिया था।
विज्ञापन

3 of 5
सोनू निगम
राधे मां का सपोर्ट
सोनू निगम खुद को देवी बताने वाली राधे मां का सपोर्ट कर विवादों में फंस चुके हैं। साल 2015 में  सोनू ने राधे मां के समर्थन में एक के बाद एक तीन ट्वीट कर उनका बचाव किया था और उनकी तुलना काली मां से कर डाली थी। इसके बाद काफी विवाद हुआ था।

4 of 5
सोनू निगम
अजान विवाद
पिछले साल सोनू निगम सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किए गए। वजह था उनका अजान को लेकर दिया गया बयान। उन्होंने लिखा था कि लाउडस्पीकर से दी जाने वाली अजान से उनकी नींद खराब होती है। वह इस धार्मिक कट्टरता को बर्दाश्त क्यों करें। ऐसा करना तो सरासर गुंडागर्दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू निगम
फ्लाइट में गाने के बाद हुआ था विवाद
सोनू निगम जेट एयरवेज में सफर के दौरान फ्लाइट में गाना गाकर विवादों में फंस गए थे। उन्होंने फ्लाइट में उद्घोषणा प्रणाली का इस्तेमाल कर गीत गाया था, इसके बाद क्रू मेंबर्स को निलंबित कर दिया गया था। सोनू निगम के गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसपर जमकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें