फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस में जाने को लेकर बोलीं 'गोरी मेम', 'कितनी भी फीस ऑफर हो मैं नहीं जाऊंगी क्योंकि...'

Mon, 29 Jul 2019 03:08 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Saumya Tandon
सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस एक बार फिर चर्चा में है । मेकर्स ने कंटेस्टेंट को फाइनल करना शुरू कर दिया । बिग बॉस 13 में दर्शकों को कई बदलावा देखने को मिलेंगे । कंटेस्टेंट की बात करें तो कई सेलेब्रिटीज का नाम सामने आ चुका है । चंकी पांडे के नाम पर तो मुहर भी लग गई है । 
विज्ञापन

2 of 5
saumya tandon - फोटो : Instagram
इसके अलावा देबोलीना भट्टाचार्य, मेघना मलिक, सिद्धार्थ शुक्ला, टीना दत्ता और रानी चटर्जी जैसे सितारों के नाम भी शामिल है । इस कड़ी में 'भाभी जी घर पर हैं' में अनीता भाभी का किरदार निभाने वाली सौम्या टंडन से भी बिग बॉस का हिस्सा बनने को लेकर सवाल पूछा गया। एक ओर सेलेब्रिटी इस शो का हिस्सा बनने को आतुर रहते हैं वहीं सौम्या की सोच इससे अलग है ।
विज्ञापन

3 of 5
saumya tandon - फोटो : Instagram
सौम्या ने कहा, ‘मैं कभी भी बिग बॉस के घर में नहीं जाऊंगी चाहे मुझे कितनी भी फीस क्यों ना ऑफर हो। ना मैं बिग बॉस के लिए बनी हूं और ना ये शो मेरे लिए बना है। मुझे लगता है कि मैं इस शो के लिए कोई भी कंटेट क्रिएट नहीं कर पाऊंगी।' शो को होस्ट करने को लेकर भी सौम्या से सवाल पूछा गया ।
 

4 of 5
saumya tandon
इस बारे में सौम्या ने कहा, 'फिलहाल मुझे कुछ ऐसा लगा नहीं कि मैं रियलिटी शो होस्ट करूं। हां अगर मुझे कोई बहुत अच्छा ऑफर मिलता है तो मैं जरूर उसके बारे में सोचूंगी।’ बता दें कि सौम्या पिछले 4 सालों से 'भाभी जी...' में काम कर रही हैं । इस सीरियल की शुरुआत साल 2015 में हुई थी, तब से अब तक यह लोगों का पसंदीदा सीरियल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
saumya tandon
इसमें सौम्या के अलावा आसिफ शेख (विभूति नारायण मिश्रा), रोहिताश गौड़ (मनमोहन तिवारी) और शुभांगी अत्रे (अंगूरी भाभी) मुख्य भूमिकाओं में हैं। कुछ समय पहले ही सौम्या मां बनी हैं । सौम्या ने साल 2016 में बैंकर सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी रचाई थी। सौम्या साल 2007 में आई सुपरहिट फिल्म जब वी मेट में एक्ट्रेस करीना कपूर की छोटी बहन रूप के किरदार में भी नजर आईं थी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें