फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan Birthday: फिल्म सुपरहिट होने के बाद भी सलमान को नहीं मिला था काम, बेरोजगार बैठे बेटे को देखकर सलीम खान ने की थी सिफारिश

Sun, 27 Dec 2020 10:02 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Salman Khan Birthday - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) 27 दिसंबर को 55 साल के हो जाएंगे। हालांकि सलमान इस बार अपने बर्थडे का सेलिब्रेशन धूम-धाम से नहीं करने जा रहे हैं। सलमान को किसी भी पहचान की जरूरत नहीं है। वे जिसपर भी अपना हाथ रखते हैं उसकी किस्मत बना देते हैं, लेकिन आप ये बात शायद नहीं जानते होंगे कि भाईजान का पूरा नाम अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान है। वहीं सलमान अपने पांच भाई-बहनों (सलमान, अरबाज, सोहेल, अलवीरा और अर्पिता) में सबसे बड़े हैं।
विज्ञापन

2 of 9
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
भाईजान के परिवार वालों की बात करें तो उनके पिता सलीम खान हिंदी सिनेमा के जाने माने लेखक हैं और मां सुशीला चरक उर्फ सलमा हाउस वाइफ हैं। वहीं सलमान की दूसरी मां हेलन अपने जमाने में पॉपुलर कैबरे डांसर रही हैं। सलमान खान ने स्कूल की पढ़ाई खत्म करने के बाद कॉलेज में एडमिशन तो लिया लेकिन बीच में ही कॉलेज छोड़ दिया।
विज्ञापन

3 of 9
सलमान खान - फोटो : फाइल फोटो
ये कहना जरा भी गलत नहीं होगा कि सलमान खान की जिंदगी खूब विवादों से भरी रही है लेकिन उन्होंने हमेशा ही लोगों की मदद भी की है। इसी वजह से ही सलमान खान ने 'बीइंग ह्यूमन' नाम की अपनी संस्था भी शुरू की जिसमें वो जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं। सलमान खान बॉलीवुड के वो स्टार हैं जिनका स्टारडम फिल्मों में ही नहीं बल्कि उनकी असल जिंदगी में भी देखने को मिलता है।

4 of 9
सलमान खान
सलमान का जादू इस कदर चलता है कि हर कोई उनका दीवाना है। लेकिन आप शायद ये बात नहीं जानते होंगे कि सुपरहिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' के बाद भी सलमान छह महीने तक खाली बैठे रहे थे। उसके बाद उनके पिता ने उनकी मार्केट वैल्यू बढ़ाने के लिए जी.पी.सिप्पी से फिल्म की अनाउंसमेंट करवाई थी।
विज्ञापन

5 of 9
सलमान खान
एक इंटरव्यू में सलमान ने बताया था, मैंने अपने करियर की शुरुआत में काफी धक्के खाए हैं शुरुआत में मैं जब लोगों के पास रोल मांगने के लिए जाता था, तो कोई कहता कि मैं हीरो के लिए छोटा हूं, तो कोई कहता कि उम्र से बड़ा हूं। 
विज्ञापन

6 of 9
maine pyar kiya - फोटो : ट्विटर
सलमान कहते हैं एक-दो साल के स्ट्रगल के बाद मेरे पास 'मैंने प्यार किया' आई। मैंने जब वह फिल्म साइन की तो लोगों ने मुझे डराया कि मुझे ये फिल्म नहीं करनी चाहिए। मगर वह फिल्म चल गई और मैं भी चल पड़ा। मुझे लगता है कि कुछ बनने के लिए सही वक्त पर सही जगह और किस्मत एक साथ काम करती है।
विज्ञापन

7 of 9
salman khan - फोटो : social media
आज सलमान खान बॉलीवुड के इतने बड़े सुपरस्टार हैं लेकिन आपको बता दें कि वो असल में एक्टर नहीं बल्कि एक लेखक बनना चाहते थे। जी हां, फिल्म 'बागी' की कहानी में सलमान का सहयोग रहा है। साथ ही इसके अलावा अपनी दो और फिल्मों की कहानी भी सलमान ने ही लिखी है। एक सुपरहिट लेखक के बेटे होने के बावजूद सलमान ने कभी भी अपने पिता सलीम खान के नाम का इस्तेमाल नहीं किया।

8 of 9
सलमान खान - फोटो : instagram
वहीं इतने बड़े सुपरस्टार के शौक भी निराले हैं। जी हां, सल्लू मियां को साबुन बेहद पसंद हैं। और यही वजह है कि उनके बाथरूम में अलग-अलग तरह के साबुन रखे रहते हैं, लेकिन इन सबसे हैरानी की बात तो ये है कि सलमान को 'ट्रायजेमिनल न्यूरालजिया' नाम की बीमारी है।
विज्ञापन

9 of 9
salman khan - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस बीमारी को सुसाइड डिजीज भी कहा जाता है। सलमान को किसी अवॉर्ड पर भरोसा नहीं है। उनके लिए जनता का प्यार सबसे बड़ा पुरस्कार है। दबंग 2, एक था टाइगर, दबंग, वांटेड, रेडी और बॉडीगार्ड जैसी फिल्मों ने सफलता की नई परिभाषा लिखी और इस समय सलमान खान को सबसे बड़ा स्टार माना जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें