फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलीप कुमार से पहले 3 बच्चों के पिता पर आया था सायरा बानो का दिल पर ऐसे बदल गए रिश्ते

Wed, 22 Aug 2018 06:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
SAIRA BANO
सायरा बानो अपने दौर की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक थीं। वो इतनी खूबसूरत और मासूम दिखतीं कि लोग उनके अभिनय से ज्यादा उनकी खूबसूरती के लिए उन्हें याद करते। सायरा ने महज 17 साल की उम्र में ही बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कर दी। 23 अगस्त को सायरा का जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी के कुछ रोचक पहलुओं को बताने जा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
SAIRA BANO
सायरा की पहली फिल्म 1961 में आई। फिल्म का नाम था 'जंगली' और उनके साथ थे शम्मी कपूर। यह फिल्म जबरदस्त हिट रही। इस फ़िल्म के लिए सायरा को बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्म फेयर अवार्ड के लिए भी नामांकित किया गया। इसके बाद साल 1968 में आयी फिल्म ‘पड़ोसन’ ने उन्हें दर्शकों के बीच बेहद पॉपुलर बना दिया। 60 और 70 के दशक में सायरा बानो एक सफल अभिनेत्री के रूप में बॉलीवुड में जगह बना चुकी थीं। 
विज्ञापन

3 of 6
dilip kumar and saira bano
फिल्मों से ज्यादा सायरा दिलीप कुमार के साथ रिलेशन को लेकर फेमस रहीं। सायरा जब छोटी थीं अपनी अम्मी की तरह एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। 12 साल की उम्र से सायरा दिलीप को दीवानों की तरह चाहती थीं। जब ये चाहत दिलीप कुमार के सामने आई तब उनकी उम्र 44 साल थी और सायरा उस वक्त सिर्फ 22 साल की थी। दो बार प्यार में नाकामयाब रहे दिलीप सायरा में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। उम्र के फर्क के चलते भी दिलीप इस रिश्ते से कतरा रहे थे लेकिन वह इस बात से अच्छी तरह वाकिफ थे कि सायरा उनसे बेइंतेहा मोहब्बत करती हैं।

4 of 6
dilip kumar
ये 1966 का साल था। दिलीप कुमार और सायरा बानो ने अपने मोहब्बत के एलान का फैसला कर लिया था। दिलीप कुमार पर वैसे तो देश-विदेश की कई लड़कियां जान छिड़कती थीं, लेकिन उन्हें सायरा बानो पसंद आईं। सायरा उनसे 22 साल छोटी थीं। शादी के समय दिलीप की उम्र 44 थी, जबकि सायरा की 22 साल।
विज्ञापन

5 of 6
सायरा बानो
दिलीप कुमार से पहले सायरा का दिल राजेन्द्र पर आया था। राजेन्द्र शादी शुदा और तीन बच्चों वाले व्यक्ति थे। सायरा की मां नसीम को जब यह भनक लगी, तो उन्हें अपनी बेटी की नादानी पर बेहद गुस्सा आया। नसीम ने अपने पड़ोसी दिलीप कुमार से कहा कि सायरा को वे समझाएं। दिलीप कुमार ने बड़े ही बेमन से यह काम किया क्योंकि वे सायरा के बारे में ज्यादा जानते भी नहीं थे बाद में सायरा दिलीप कुमार को ही अपनी दिल दे बैठीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
dilip kumar
शादी के इतने साल बाद भी सायरा और दिलीप का रिश्ता उतना ही मजबूत है। अल्जाइमर से पीड़ित दिलीप साहब का सायरा पूरा ख्याल रखती हैं। कहीं जाना होता है तो दोनों साथ ही जाते हैं और आज तक जिंदगी के हर मोड़ पर दोनों एक-दूसरे के साथ ऐसे खड़े दिखते हैं, जैसे पानी में मछली जैसे एक के बिना दूसरा अधूरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें