हिंदी सिनेमा में एक से एक हिट अभिनेत्रियां आईं और गईं। लेकिन इस इंडस्ट्री में कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं, जिन्होंने यहां पर शानदार एक्टिंग से अपनी गहरी छाप छोड़ी हैं। इसमें प्रियंका चोपड़ा का नाम काफी ऊपर आता है, जो हिंदी सिनेमा की देसी गर्ल हैं लेकिन एक समय में वह मॉडलिंग की दुनिया की क्वीन थीं। आज प्रियंका चोपड़ा 40 साल की हो गई हैं। साल 1982 में जमशेदपुर में जन्मीं प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था और फिर उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। हालांकि, शुरुआती दिनों में प्रियंका को भी अपने सांवले रंग की वजह से रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद अभिनेत्री ने अपने दम पर इस इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई और अब वह हॉलीवुड में सक्रिय हैं। आइए आपको प्रियंका की उन पांच फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिसमें अभिनेत्री की परफॉर्मेंस लाजवाब थी।