फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Armaan Kohli assault case: अरमान कोहली की मुश्किलें बढ़ीं, फिर खुलेगा आठ साल पुराना केस

Mon, 18 Jul 2022 11:17 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अरमान कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी से ज्यादा विवादों के कारण चर्चाओं में रहने वाले अरमान कोहली को कौन भूल सकता है। कभी ड्रग्स केस में तो कभी अपनी गर्लफ्रेंड को ऑन स्क्रीन थप्पड़ जड़ने के लिए वह अक्सर ही सुर्खियां बटोरते रहते हैं। इन विवादों में फंसने के बाद अब एक बार फिर बॉलीवुड के गलियारों से लेकर अरमान कोहली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 'जानी दुश्मन' और 'प्रेम रतन धन पायो' फेम बॉलीवुड अभिनेता अरमान कोहली को एक बार फिर बड़ा झटका लग सकता है। गौरतलब है कि उनके खिलाफ साल 2014 में दर्ज हुआ केस फिर से खुल सकता है। ऐसे में अभिनेता की परेशानियां फिर से बढ़ सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
अरमान कोहली और सोफिया हयात
अरमान के खिलाफ दर्ज हुआ था केस
'बिग बॉस 7' के घर में अरमान कोहली और उनकी सह-प्रतियोगी सोफिया हयात के बीच तीखी बहस हुई थी। इस बहस में कथित तौर पर अरमान ने सोफिया पर हाथ तक उठा दिया था। 'बिग बॉस' के घर से बेदखल होने के बाद साल 2014 में सोफिया ने उनके खिलाफ सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद अरमान को लोनावाला पुलिस ने रियलिटी शो से ही गिरफ्तार कर लिया था। इस केस में अब आठ साल बाद,महाराष्ट्र पुलिस ने सोफिया हयात को सूचित किया है कि उन्होंने मामले की सुनवाई करने का फैसला किया है और इसे जल्द से जल्द फिर से खोला जाएगा। बता दें, मॉडल- अभिनेत्री इस समय लंदन में हैं और उन्होंने एक मीडिया संस्थान को बताया कि वह भारत लौटने के बारे में सोच रही हैं। वह इस बात से काफी हैरान और परेशान हैं कि उनके मामले की सुनवाई करने में प्रशासन को आठ साल लग गए।
विज्ञापन

3 of 4
सोफिया हयात, सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलमान पर लगाया इल्जाम  
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोफिया हयात का दावा है कि अरमान कोहली ने उनसे माफी मांगी थी और यहां तक कि उन्होंने उन्हें माफ भी कर दिया था। हालांकि, वह चाहती हैं कि मामले को फिर से खोला जाए और समाज में एक मिसाल कायम की जाए। सोफिया ने यह भी दावा किया कि 'बिग बॉस 7' के होस्ट सलमान खान ने अरमान कोहली को तब जमानत दिलाने में मदद की थी। सोफिया का कहना है कि "सलमान खान ने उस समय अरमान कोहली को जमानत दिलाई थी। अब पुलिस अधिकारी जानना चाहते हैं कि क्या मैं इस मामले को आगे बढ़ाना चाहती हूं, तो हां मैं इस लडाई को जारी रखना चाहती हूं। इसलिए अब अरमान कोहली के खिलाफ यह केस मुंबई में फिर से खुलने जा रहा है। मैंने उसे माफ कर दिया है लेकिन मुझे अभी भी लगता है कि एक उदाहरण बनाने की जरूरत है।"
विज्ञापन

4 of 4
सोफिया हयात - फोटो : Instagram
अरमान ने सोफिया से मांगी माफी
सोफिया ने आगे कहा, "उसने मुझसे माफी मांगी और इतना ही नहीं मुझसे सॉरी भी कहा है। लेकिन सभी को सच्चाई जानने की जरूरत है। इस जंग को तब तक जारी रखना होगा, जब तक कि भारत में कानून इसको बदलने के लिए कुछ नहीं करता है कि एक महिला को मारना ठीक नहीं है। मुझे उम्मीद है कि वह महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर कुछ सख्त कानून बनाएंगे और सबके खिलाफ एक जैसा एक्शन लिया जाएगा चाहे वह एक सेलिब्रिटी हो या नहीं।" 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें