चोरी चोरी चुपके चुपके फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
चोरी-चोरी चुपके-चुपके में लगा अंडरवर्ल्ड का पैसा
फिल्म चोरी-चोरी चुपके-चुपके में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का पैसा लगा था जबकि कागज पर भरत शाह का नाम दिखाया गया था। इसमें लीड रोल में एक्ट्रेस प्रीति जिंटा, रानी मुखर्जी और एक्टर सलमान खान थे। इस बात की जानकारी जब पुलिस को हुई तो पुलिस ने 'चोरी-चोरी चुपके-चुपके' के सभी प्रिंट सील कर दिए। इसी दौरान ही शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी को धमकी भरे फोन भी आ रहे थे और उनसे 50 लाख की डिमांड की जा रही थी।