अभिनेता प्रभास
- फोटो : social media
बाहुबली से पहले प्रभास, अजय देवगन की फिल्म एक्शन जैक्सन में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने एक गाने में कैमियो रोल किया था, जिसमें वह सोनाक्षी सिन्हा के साथ थिरकते दिखे। इसके अलावा 2009 में प्रभास बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के साथ काम कर चुके हैं। यह बात कुछ ही लोग जानते होंगे कि करियर की शुरुआत में कंगना ने तेलुगु फिल्म एक निरंजन की थी। इस फिल्म में प्रभास और कंगना साथ नजर आए थे।