फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: तीन बार नंदी अवॉर्ड विजेता रह चुके हैं नंदमुरी बालाकृष्ण, जानिए उनके बारे में रोचक तथ्य

Thu, 10 Jun 2021 07:05 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नंदमुरी बालकृष्ण - फोटो : Instagram
तेलुगु जगत के दिग्गज अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण 10 जून को अपना 60वां जन्मदिन मनाएंगे। उन्हें 'एनबीके' या केवल 'बालकृष्ण' भी कहा जाता है। इस अभिनेता ने अपने करियर में अब तक 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है। नंदमुरी बालकृष्ण तीन बार 'नंदी अवॉर्ड' जीत चुके हैं। उनका परिवार शुरू से ही तेलुगु फिल्मों में सक्रिय रहा है और अपनी इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए इस दिग्गज कलाकार ने तेलुगु सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दी और अपनी एक अलग पहचान बनाई। एनबीके ने अपने आपको कभी किसी सीमा में नहीं बांधा अपने दर्शकों को बड़ी आसानी से हंसाने से लेकर रुलाने और साथ ही एक्शन से लेकर रोमांस तक हर मनोरंजन दिया। प्रशंसक नंदमुरी बालकृष्ण को प्यार से 'मन बलैया' भी कहते हैं। उनके जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर हम आपको इस आर्टिकल में दिग्गज कलाकार नंदमुरी बालकृष्ण के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं।

अभिनेता-राजनेता एनटीआर के घर हुआ था जन्म

नंदमुरी बालकृष्ण का जन्म 10 जून 1960 को एनटीआर और उनकी पत्नी बसवतारकम के घर हुआ था। उनके पिता एनटीआर खुद भी तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रह चुके हैं। इनके परिवार में पहले अभिनेता और फिर राजनीति का एक इतिहास रहा है। बालकृष्ण के पिता एनटीआर आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। नंदमुरी अपने पिता की छठी संतान हैं। ये अभिनेता जब अपनी युवावस्था में थे तो पढ़ाई के लिए माता-पिता ने उन्हें हैदराबाद भेज दिया था। वहां पर उन्होंने हैदराबाद के निजाम कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक की पढ़ाई पूरी की और वहीं पर वो पहली बार सिनेमा की इस बड़ी सी दुनिया से परिचित हुए।
विज्ञापन

2 of 5
नंदमुरी बालकृष्ण - फोटो : Instagram
22 साल की कम उम्र में किया था विवाह
साल 1982 में जब बालकृष्ण सिर्फ 22 वर्ष के थे तभी वह शादी के बंधन में बंध गए थे। उन्होंने वसुंधरा देवी से शादी की। इस अभिनेता की तीन खूबसूरत बेटियां हैं जिनका नाम ब्राह्मणी, मोक्षंगा, तेजस्विनी है। बलैया अपनी मां के नाम पर स्थापित हुए बसावतारकम इंडो-अमेरिकन कैंसर अस्पताल और रिसर्च के अध्यक्ष हैं। ये अस्पताल उनकी मां के नाम पर बनाया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
नंदमुरी बालकृष्ण - फोटो : Instagram
 एनटीआर निर्देशन में बनी फिल्म से रखा सिनेमा की दुनिया में कदम
 
1974 में एनटीआर के निर्देशन में बनी फिल्म 'ततम्मा कला' से नंदमुरी बालकृष्ण ने सिनेमा की दुनिया में अपना पहला कदम रखा। उस समय इस दिग्गज अभिनेता की आयु केवल 14 वर्ष थी।  हालांकि 1984 में आई फिल्म 'सहसामे जीवथम' से नायक के रूप में उन्होंने अपनी शुरुआत की। इस फिल्म का निर्देशन संथाना भारती और पी वासु ने किया था। इस फिल्म के बाद इस दिग्गज कलाकार ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और उन्होंने अपने शुरूआती दौर में ही तेलुगु सिनेमा के कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया। जिसमें भानुमति,सुहासिनी,के. विश्वनाथ गरु और अक्किनेनी नागेश्वर राव जैसे बड़े नाम शामिल हैं। उस समय में ही उन्होंने कई आत्मकथाओं और पीरियड़ फिल्मों में भी काम किया। जिसमें वेमुलावाड़ा भीमकवि, दाना वीरा सूरा कर्ण, अकबर सलीम अनारकली इत्यादि शामिल है।

4 of 5
नंदमुरी बालकृष्ण - फोटो : Instagram
ऑन-स्क्रीन निभा चुके हैं अपने ही पिता के भाई का किरदार
 
अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण एक मंझे हुए कलाकार हैं इस बात में कोई दोराह नहीं है। वो अपने फैंस को बखूबी हंसाना और रुलाना जानते हैं । सन 1975 में इस दिग्गज अभिनेता ने 'अन्नदाममूला अनुबंधम' में अपने असली पिता एनटीआर के ऑन-स्क्रीन भाई की भूमिका निभाई थी। ये फिल्म हिंदी फिल्म 'यादों की बारात' का रीमेक थी। बालकृष्ण ने सिर्फ अपने पिता के साथ ही ऑन-स्क्रीन काम नहीं किया बल्कि फिल्म 'दाना वीरा सुरा कर्ण' में अपने बड़े भाई नंदमुरी हरिकृष्ण के ऑन-स्क्रीन बेटे की भूमिका अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नंदमुरी बालकृष्ण - फोटो : Instagram
अभिनेता से नेता बनने तक का रहा सफर

100 फिल्मों में कर चुके बालकृष्ण नंदमुरी ने साल 2014 में अपने पिता एनटीआर और बड़े भाई के लिए चुनाव प्रचार किया और साथ ही उन्होंने टीडीपी की तरफ से चुनाव लड़ा। उन्हें अनंतपुरम जिले की हिंदूपुर विधानसभा सीट पर उचित बहुमत के साथ जीत हासिल हुई। अमर उजाला की टीम की तरफ से नंदमुरी बालकृष्ण को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें