माधुरी दीक्षित
- फोटो : Instagram
17 साल की उम्र में मिली 'अबोध'
माधुरी ने अंधेरी के डिवाइन चाइल्ड हाई स्कूल में पढ़ाई की है। इसके बाद विले पार्ले (मुंबई) के साथे कॉलेज में दाखिला लिया, जहां उन्होंने बीएससी में माइक्रोबायोलॉजी का अध्ययन किया। हालांकि, छह महीने बाद ही उन्होंने पढ़ाई छोड़कर फिल्मों में आने का फैसला किया। 1967 में माधुरी दीक्षित ने 17 साल की उम्र में राजश्री की फिल्म 'अबोध' से अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन यह फिल्म असफल साबित हुई। इसके बाद माधुरी ने कई फिल्मों में काम किया और धीरे-धीरे लोगों के दिलों पर छा गईं। लेकिन अचानक ही डॉ. नेने और माधुरी ने शादी कर ली और वह यूएस में रहने लगीं।