फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhuri Dixit Birthday: ये हैं माधुरी दीक्षित के 10 ऑनस्क्रीन आइकॉनिक लुक, तस्वीरों से आप भी नहीं हटा पाएंगे नजर

Sun, 15 May 2022 07:49 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
madhuri dixit - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं। माधुरी बॉलीवुड के उन चुनिंदा कलाकारों में शामिल हैं, जिनके नाम से ही फिल्में हिट हो जाती थीं। अभिनेत्री अपने किरदारों में तो हमेशा ही जान फूंक देती हैं लेकिन उनका डांस भी लोगों को हैरानी में डाल देता है। माधुरी जितनी कमाल की एक्ट्रेस हैं उतना ही शानदार डांस करती हैं और इन सबके बीच उनकी खूबसूरती फैंस को उनके साथ बांधे रखने का काम करती हैं। आइए आज इस खास मौके पर हम आपको माधुरी की वो 10 तस्वीरें दिखाते हैं, जिन्हें चाहकर भी फैंस कभी भूला नहीं सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
15 मई 1965 को मुंबई में जन्मी माधुरी दीक्षित बचपन में एक डॉक्टर बनना चाहती थीं लेकिन अभिनेत्री की तकदीर को कुछ और ही मंजूर था। माधुरी फिल्मी दुनिया में आईं और छा गईं। अभिनेत्री की पहली फिल्म राजश्री प्रोडक्शन की 'अबोध' थी, जो खास कमाल नहीं दिखा पाई। माधुरी को कई फिल्मों में असफलता हाथ लगी। इसके बाद माधुरी आलोचना का शिकार हो गई थीं।

 
विज्ञापन

3 of 11
madhuri dixit - फोटो : सोशल मीडिया
आलोचकों का कहना था कि माधुरी फिल्मी जगत में केवल अपने डांस की वजह से हैं। लेकिन फिल्म 'तेजाब' से माधुरी ने सबकी बोलती बंद कर दी। इस फिल्म में माधुरी ने शानदार एक्टिंग के साथ डांस से भी लोगों को अपना दीवाना बनाया। इस फिल्म का गाना 'एक दो तीन चार' आज भी पसंद किया जाता है।

4 of 11
madhuri dixit - फोटो : सोशल मीडिया
'तेजाब' के बाद माधुरी दीक्षित के करियर में बड़ा बदलाव देखने को मिला। माधुरी ने एक से एक हिट फिल्में देखकर खुद को सिनेमा जगत की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल किया। अभिनेत्री की हिट फिल्मों की लिस्ट में राम-लखन, प्रेम ग्रन्थ, हम आपके हैं कौन, हम तुम्हारे हैं सनम, ये रास्ते हैं प्यार के, दिल तो पागल है, देवदास, अंजाम, बेटा, दिल, राजा समेत कई फिल्में शामिल हैं। 
विज्ञापन

5 of 11
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
माधुरी की इन हिट फिल्मों में अभिनेत्री के लुक पर भी खास ध्यान दिया गया था। वह अपनी हर फिल्म में अपने लुक से लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रही हैं। यह तस्वीर माधुरी की फिल्म 'दिल तो पागल है' की है। इस फिल्म में माधुरी ने काफी सिंपल लड़की का किरदार निभाया था, जिसे डांस से प्यार था। फिल्म में माधुरी के लुक को भी काफी सिंपल रखा गया। वह सलवार सूट में भी लोगों को पसंद आईं।
विज्ञापन

6 of 11
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
'हम आपके हैं कौन' माधुरी की हिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म की कहानी, गानों से लेकर कलाकारों की दमदार एक्टिंग तक ने फैंस का दिल छू लिया था लेकिन इन सबके बीच माधुरी का लुक भी काफी चर्चा में रहा। माधुरी ने फिल्म में एक पर्पर कलर की साड़ी पहनी थी, जो आज भी फैंस नहीं भूल पाए हैं।
विज्ञापन

7 of 11
फिल्म बेटा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'बेटा' में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। फिल्म में रोमांटिक सॉन्ग धक-धक फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। इस गाने में माधुरी ने पीले कलर की साड़ी पहनी थी। उस स्टाइल को लड़कियों ने खूब कॉपी किया है और आज भी इसे लड़कियां कॉपी करना पसंद करती हैं।

8 of 11
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
माधुरी के लुक्स पर बन रही लिस्ट फिल्म खलनायक के बिना अधूरी है। इस फिल्म के गाने 'चोली के पीछे क्या है' में माधुरी बंजारन के लुक में दिखी थीं। भारी आउटफिट, ज्वैलरी और हाथों में सफेद चूड़ियोंं में माधुरी काफी सुंदर लगी थीं। अभिनेत्री को इस अंदाज में लोगों ने खूब पसंद किया था।

9 of 11
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म देवदास में 'चंद्रमुखी' बनकर माधुरी दीक्षित ने लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया। इस फिल्म में माधुरी के रोल ने फैंस के बीच ऐसी छाप छोड़ी है कि कोई भी अभिनेत्री के किरादर को नहीं भूल पाया। फिल्म में माधुरी हर आउटफिट में काफी जचीं लेकिन हरे रंग के अनारकली सूट और हैवी ज्वैलरी में माधुरी ने कहर ढाया था।

10 of 11
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
माधुरी दीक्षित की फिल्म कलंक बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन अभिनेत्री के फैंस के लिए यह फिल्म खास थी। माधुरी लंबे समय बाद संजय दत्त के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखी थीं। इस फिल्म में भी माधुरी का लुक काफी अलग था और अभिनेत्री की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल रही थीं।  
विज्ञापन

11 of 11
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों के साथ ही माधुरी अब ओटीटी की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं। वेब सीरीज 'द फेम गेम' में अभिनेत्री ने एक सुपरस्टार का रोल निभाया था। सीरीज के पोस्टर में माधुरी की एक शानदार तस्वीर थी, जिसमें वह कमाल की लगीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें