aditya pancholi
इनके अलावा कंगना का आदित्य पंचोली के साथ भी छत्तीस का आंकड़ा रहा है। आदित्य से रिश्ता खत्म होने के बाद कंगना का नाम जुड़ा शेखर सुमन के बेटे अध्ययन से। 'राज 2' में दोनों ने पहली बार साथ काम किया और इसके बाद दोनों साथ-साथ नजर आने लगे थे और अफेयर्स की खबरें उफान पर थीं। इस बात से अध्ययन के पिता शेखर सुमन खुश नहीं थे। सुमन ने एक इंटरव्यू में कह दिया कि अध्ययन को प्यार नहीं, आकर्षण हुआ था। इस बयान के बाद अध्ययन और कंगना के रिश्तों में भी तनाव बढ़ने लगा। एक पार्टी में शेखर सुमन और कंगना के बीच बहस की खबरें भी सुर्खियों में रही थीं। दोनों के साथ कंगना का अलग-अलग वक्त पर लंबा अफेयर रहा बावजूद इसके ये तीनों एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते।