कंगना रनौत एक ऐसी अदाकारा हैं जिन्होंने बड़े चैलेजिंग रोल किए लेकिन देश की जनता ने अपने प्यार और दुलार से उन्हें बॉक्स ऑफिस की 'क्वीन' बना दिया। कंगना ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनका फिल्म इंडस्ट्री में कोई गॉड फादर नहीं था लेकिन संघर्ष और मेहनत से इस एक्ट्रेस ने अपनी जगह बनाई। फिल्मों और रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली कंगना रनौत का 23 मार्च को जन्मदिन है। कंगना इस बार अपना 31वां जन्मदिन मनाएंगी।
विज्ञापन
2 of 5
kangana
फिल्म 'क्वीन' और 'तनु वेड्स मनु' जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में खास मुकाम हासिल करने वाली कंगना रनौत को आज बेशक दुनिया बॉलीवुड की क्वीन के नाम से जानती है लेकिन कंगना के नाम और भी कई ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हैं जो शायद आप नहीं जानते होंगे। आज कंगना के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े ऐसे कई किस्से बताएंगे जिसे आप जानते नहीं हैं।
विज्ञापन
3 of 5
kangana
बॉलीवुड की क्वीन कंगना एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्हें महज 22 साल की उम्र में ही नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। कंगना को 2010 में फिल्म 'फैशन' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। इस फिल्म में कंगना के अपोजिट प्रियंका चोपड़ा थीं। कंगना को तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और चार फिल्मफेयर पुरस्कारों सहित कई पुरस्कार मिल चुके हैं। कंगना लगातार तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं। बावजूद इसके कंगना ज्यादातर अवॉर्ड समारोह में जाने से परहेज करती हैं।
4 of 5
kangana
बॉलीवुड में अक्सर बगावती मूड में नजर आने वाली कंगना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें जिंदगी में हर चीज लड़ने के बाद ही मिली है, फिर चाहे वो छोटी हो या बड़ी।खूबसूरत कंगना अपने चुलबुले मिजाज और बेबाक बयानों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रही हैं।
अगर फिल्मों की बात करें, तो कुछ ही समय पहले कंगना ने अपनी फिल्म 'मणिकर्णिका' की शूटिंग खत्म की है। यह फिल्म झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित है। अब वह जल्द ही राजकुमार राव के साथ 'मेंटल है क्या' की शूटिंग शुरू करने वाली हैं।