फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

John Abraham: जब संजय दत्त की तलाश में महेश भट्ट को मिले जॉन अब्राहम, फिर इस शर्त पर बने 'जिस्म' के अभिनेता

Sat, 17 Dec 2022 07:09 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

2 of 5
जॉन अब्राहम - फोटो : social media

फिल्मों की दुनिया में कदम रखने से पहले जॉन अब्राहम मॉडलिंग किया करते थे, और एक एड एजेंसी से जुड़े थे। जानकारी के मुताबिक इस एजेंसी से जॉन को तकरीबन 13,800 रुपये मिला करते थे। फिल्मों से पहले वह म्यूजिक वीडियोज में भी काम कर चुके थे। मॉडलिंग की दुनिया में पहचान बनाने के दौरान ही जॉन अब्राहम को महेश  भट्ट ने अपनी फिल्म में काम करने का मौका दिया।

विज्ञापन

3 of 5
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त जैसी पर्सनालिटी के साथ फ्रेश फेस की तलाश में थे महेश भट्ट
दरअसल उस समय महेश भट्ट अपनी फिल्म 'जिस्म' के लिए एक नए चेहरे की तलाश में हो जो पर्सनालिटी में संजय दत्त जैसा हो। महेश भट्ट की यह तलाश जॉन पर आकर खत्म हुई। उन्होंने जॉन से कहा कि जिस फिल्म के लिए उन्हें लेना चाहते हैं वह लीक से हटकर है। ऐसे में यह दर्शक तय करेंगे कि वह फिल्म को पसंद करेंगे या नहीं।

 

4 of 5
जॉन अब्राहम - फोटो : social media
जॉन अब्राहम ने महेश भट्ट की इस शर्त को मान लिया और फिल्म 'जिस्म' से साल 2003 में डेब्यू किया। पहली ही फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड से नवाजा गया। 17 से 18 साल के अपने करियर में जॉन ने करीब 40 फिल्मों में बतौर अभिनेता और सात फिल्मों में बतौर निर्माता के तौर पर काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल - फोटो : सोशल मीडिया
बाइक्स को लेकर क्रेजी हैं जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम को कई बार आपने बाइक पर पोज करते देखा होगा। दरअसल जॉन अब्राहम को बाइक्स का खासा शौक है और उनके पास बाइक का शानदार कलेक्शन भी है। वहीं निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने एनआरआई प्रिया रुंचाल से शादी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें