फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन से भरपूर हैं जैकी चैन की ये फिल्में, पांच साल के मार्शल आर्टिस्ट से ऐसे बने ‘कुंग फू मास्टर'

Wed, 07 Apr 2021 11:28 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जैकी चैन - फोटो : Instagram
जब भी हम एक्शन फिल्मों की बात करते हैं तो अभिनेता जैकी चैन की फिल्मों का नाम जरूर लिया जाता है। हॉन्ग कॉन्ग के इस मार्शल आर्टिस्ट ने अपने करियर की शुरुआत महज 5 साल की उम्र से ही कर दी थी। जैकी चैन की उम्र के साथ ही उनकी फिल्मों की लिस्ट भी बढ़ती गई। सिर्फ यही नहीं पर्दे पर उन्हें ब्रूस ली की रिप्लेसमेंट की तरह माना जाता था। जैकी चैन को 'हॉन्ग कॉन्ग एवेन्यू ऑफ स्टार्स' और 'हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम' जैसी उपाधि से भी नवाजा जा चुका है। आज 7 अप्रैल को जैकी चैन 66 वर्ष के हो गए हैं। आज हम आपको जैकी चैन की कुछ खास एक्शन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो जरूर देखनी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
जैकी चैन
हू एम आई?

जैकी चैन ने फिल्म 'हू एम आई' में बतौर सहायक निर्देशक और सहायक लेखक के रूप में काम किया था। चैन ने इस फिल्म में एक सीक्रेट सोल्ज की भूमिका निभाई थी। जो तीन वैज्ञानिकों का भंडाफोड़ करने के मिशन पर है। इसके बाद फिल्म में चैन की याददाश्त खो जाने के बाद फिल्म का प्लॉट एक दिलचस्प मोड़ लेता है। इस फिल्म में एक्शन के साथ कॉमेडी दर्शकों को जोड़े रखती हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
जैकी चैन
पुलिस स्टोरी

जैकी चैन ने फिल्म 'पुलिस स्टोरी' में एक कॉप की भूमिका निभाई है। जो बाद में गलत तरीके से फंसाए जाने के बाद फरार हो जाता है। फिल्म की कॉमिक टाइमिंग और स्टंट एक्शन इतने शानदार है कि फिल्म को देखने के बाद आपको मजा आ जायेगा। अपनी बायोपिक में जैकी ने इस फिल्म का खास तौर पर जिक्र किया है और कहा है कि ये उनकी सर्वश्रेष्ठ एक्शन फिल्म थी। इतना ही नहीं पहले पार्ट की तारीफ के बाद इस फ्रैंचाइजी में पांच सीक्वल फिल्में बनाई गई।

4 of 6
जैकी चैन
रंबल इन ब्रोंक्स

एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'रंबल इन ब्रोंक्स' में चैन ने हॉन्गकॉन्ग के एक पुलिस वाले की भूमिका निभाई है, जो अपने चाचा को सुपरमार्केट बेचने में मदद करने के लिए न्यूयॉर्क में आता है। इसके बाद कहानी में कई ट्विस्ट आते हैं और जैकी खुद को अपराधियों के साथ क्राइम में लिप्त पाते हैं। पुलिस पर आधारित अपनी फिल्मों के जरिए चैन हमेशा से खास नजर आते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
जैकी चैन
ड्रंकन मास्टर II

ड्रंकन मास्टर II में चैन ने एक प्रसिद्ध मार्शल कलाकार के रूप में अपनी भूमिका को दोहराया है। फिल्म 'ड्रंकन मास्टर' की सीक्वल थी लेकिन इस फिल्म को एक रिबूट की तरह माना जाता है। अपनी कॉमेडी टाइमिंग के साथ जैकी चैन में इस फिल्म के जरिए कई एक्शन सीन्स भी दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jackie Chan - फोटो : Social Media
रश आवर सागा

कॉमेडी और एक्शन से भरपूर फिल्म 'रश आवर' में जैकी चैन एक बार फिर से पुलिस की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके अलावा क्रिस टकर भी लीड रोल में थे। फिल्म के एक्शन और दोनों स्टार्स की जुगलबंदी ने लाखों दर्शकों का दिल जीता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें