फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी सिनेमा के 'विवादित' निर्देशक राम गोपाल वर्मा, इन फिल्मों ने बना दिया 'सरकार'

Wed, 07 Apr 2021 10:52 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक राम गोपाल वर्मा आज अपना जन्मदिन मना रहे है। उनका जन्म 7 अप्रैल, 1962 को आंध्र प्रदेश में हुआ था। राम गोपाल वर्मा शुरू से ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ना चाहते थे। इसी वजह से उन्होंने अपनी सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़कर फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में आ गए थे। उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से तहलका मचा दिया। राम गोपाल वर्मा ने 1989 में तेलुगू फिल्म 'सिवा' से निर्देशन में कदम रखा। आज हम आपको राम गोपाल वर्मा की 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने रामू को इंडस्ट्री का बेताज बादशाह बनाया।
विज्ञापन

2 of 6
शिवा - फोटो : सोशल मीडिया
शिवा (1990)
1989 में राम गोपाल वर्मा ने तेलुगू फिल्म सिवा से निर्देशन में कदम रखा और इसके अगले ही साल इसी फिल्म का हिंदी रीमेक शिवा के नाम से बनाकर उन्होंने हिंदी सिनेमा में शानदार एंट्री की। फिल्म की कहानी कॉलेज में होने वाली गुंडा गर्दी पर आधारित है और इसका बहुत कुछ हिस्सा रामू ने अपनी कॉलेज लाइफ से लिया। इस फिल्म से ही नागार्जुन की हिंदी सिनेमा में एंट्री हुई। फिल्म में परेश रावल भी एक दमदार भूमिका में दिखे। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म से रामू रातोंरात हिंदी सिनेमा में छा गए।
विज्ञापन

3 of 6
रंगीला - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
रंगीला (1995)
साल 1995 में रिलीज हुई राम गोपाल वर्मा की फिल्म रंगीला ने भी बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया। जैकी श्रॉफ और आमिर खान स्टारर इस फिल्म के जरिए राम गोपाल वर्मा को एक बिल्कुल अलग पहचान मिली। रंगीला भारत की उन गिनी चुनी फिल्मों में शुमार है जिन्हें हॉलीवुड ने रीमेक किया है।

4 of 6
कंपनी - फोटो : Social Media

फिल्म-  कंपनी (2002)
राम गोपाल वर्मा की मूवी 'कंपनी' ने विवेक ओबेरॉय को नई पहचान दिलाई। फिल्म कंपनी मुंबई के अंडरवर्ल्ड पर आधारित थी। कथित रूप से छोटा राजन पर आधारित फिल्म का किरदार चंदू नागरे सुपरहिट रहा।  ये फिल्म रामू की क्राइम ट्रायोलॉजी की शिवा और सत्या के बाद तीसरी कड़ी बनी। फिल्म में अजय देवगन कुछ कुछ दाऊद इब्राहिम से मिलता जुलता किरदार करते दिखे। फिल्म में मनीषा कोइराला, सीमा बिस्वास ने भी दमदार काम किया। 


 

विज्ञापन

5 of 6
सरकार - फोटो : Social Media
सरकार (2005) 
साल 2005 में रिलीज हुई राम गोपाल वर्मा की फिल्म सरकार के बारे में कहा गया कि ये काफी हद तक बाल ठाकरे से प्रेरित है। रामू की ये फिल्म जबरदस्त हिट रही। हालांकि इसके अगले कुछ पार्ट वैसा जादू नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सत्या - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सत्या (1998)
एक्टर मनोज बाजपेयी द्वारा निभाया गया भीखू म्हात्रे का किरदार तो आज भी आपके जेहन में ताजा होगा। बाजपेयी तब तक फिल्मों और टीवी सीरियलों में छोटे मोटे रोल किया करते थे। इस फिल्म ने मनोज बाजपेयी को स्टार बना दिया। राम गोपाल वर्मा की इसी फिल्म में कल्लू मामा का किरदार करने के बाद सौरभ शुक्ला भी हिट हुए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें