फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Birthday Harshdeep Kaur: हर्षदीप कौर, जिन्हें मिला है 'सूफी की सुल्ताना' का खिताब, ये हैं इनके टॉप 5 गाने

Thu, 16 Dec 2021 01:25 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
harshdeep kaur - फोटो : instagram/harshdeepkaurmusic
हर्षदीप कौर जो आज की जेनरेशन की पसंदीदा सिंगर हैं, लेकिन इन्होंने कोई पॉप गाना गाकर नहीं बल्कि अपनी सूफी आवाज का जादू बिखेरकर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हर्षदीप को सबसे पहले पहचान मिली फिल्म रंग दे बसंती के गाने 'इक ओंकार' से। अपनी अनूठी और रूहानी आवाज से हर्षदीप हर किसी को दीवाना बना देती हैं। उनकी आवाज ही नहीं उनका पहनावा भी उन्हें  सबसे अलग बनाता है। हर्षदीप कौर परफार्मेंस देते समय ज्यादातर अपने सिर पर पगड़ी पहने नजर आती हैं। आज बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान रखती हैं। दर्शक तो हर्षदीप के गानों को खूब पसंद करते ही हैं, इसके साथ ही वे इंडस्ट्री में भी निर्देशकों की पसंदीद सिंगरों में से एक बन गई हैं। हर्षदीप कौर ने न सिर्फ हिंदी बल्कि पंजाबी, तमिल, उर्दू और मलयालम में भी गाने गाए हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उनके टॉप 5 गानों पर।
विज्ञापन

2 of 6
हर्षदीप कौर
ज़ालिमा-
हर्षदीप कौर ने शाहरुख खान की फिल्म रईस के लिए अरिजीत सिंह के साथ 'ज़ालिमा' गाना गया था। जो उनके हिट गानों में से एक है। शाहरुख और माहिरा खान पर फिल्माए गए इस गाने को खूब प्रसिद्धि मिली थी। 
 
विज्ञापन

3 of 6
हर्षदीप कौर
दिलबरो-
हर्षदीप कौर का गाना दिलबरों आज भी लोगों की जुबान पर रहता है। हर्षदीप ने ये हार्ट टचिंग सॉन्ग आलिया की फिल्म राजी के लिए गाया था। हर्षदीप की रूहानी आवाज में गाए गए इस गाने ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस गाने को शंकर-एहसान-लॉय ने कंपोज किया था।

4 of 6
हर्षदीप कौर।
'कतिया करूं'
हर्षदीप ने ये गाना फिल्म रॉकस्टार के लिए गाया था। इस गाने को हर्षदीप कौर ने मासूमियत भरी आवाज में इतनी खूबसूरती के साथ गाया था कि आज भी ये गाना दर्शकों के दिल को छू जाता है। पंजाबी बीट्स के इस गाने को रहमान ने कंपोज किया था।


 
विज्ञापन

5 of 6
हर्षदीप कौर - फोटो : सोशल मीडिया
जुगनी सॉन्ग-
हर्षदीप कौर का ये सॉन्ग लोगों के बीच बहुत पॉपुलर हुआ था और पार्टियों में लोगों का पसंदीदा गाना बन गया था। हर्षदीप कौर और आरिफ लोहार की आवाज में गाया गया ये गाना बेहद दमदार था। इस गाने के बजते ही लोग झूमने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
harshdeep kaur - फोटो : instagram/ harshdeepkaurmusic
नचदे ने सारे-
ये गाना हर्षदीप कौर ने फिल्म बार-बार देखों के लिए गाया था। इस गाने को हर्षदीप कौर को साथ जसलीन रॉयल और सिद्धार्थ महादेवन ने गाया था। ये रॉकिंग सॉन्ग हर्षदीप कौर की एक बहुमुखी प्रतिभा को दिखाता है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें