फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदा का जन्मदिन और हरमन बावेजा ने की सगाई, पांच खबरें

Mon, 21 Dec 2020 12:51 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गोविंदा और हरमन बावेजा - फोटो : इंस्टाग्राम
कमाल की कॉमिक टाइमिंग, जबरदस्त डांस, दमदार एक्शन और रंग बिरंगे चटखदार कपड़े, 80 और 90 के दौर में यही गोविंदा की पहचान थी। उस वक्त जो गोविंदा कर रहे थे वो न शाहरुख खान कर सकते थे न ही आमिर। सलमान की बॉडी और अक्षय कुमार का एक्शन भी गोविंदा के सामने फीका पड़ गया था। गोविंदा का सफर किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं रहा। उन्होंने विरार में गरीबी भी देखी और आसमान में अपने नाम का परचम भी। 21 दिसंबर 1963 को मुंबई में पैदा हुए गोविंदा को एक बार ताज होटल में नौकरी देने से भी मना कर दिया था। 

जब अपना बंगला छोड़ विरार में रहने को मजबूर हुए थे गोविंदा, ताज होटल ने भी नौकरी देने से कर दिया था मना

 
विज्ञापन

2 of 5
फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स - फोटो : फाइल फोटो
फिल्मफेयर पुरस्कारों को लेकर विवाद कितने भी होते रहे हों, लेकिन सच ये भी है कि इस ब्रांडनेम के साथ और पुरस्कार के रूप में मिलने वाली श्यामवर्ण अप्सरा का क्रेज फिल्म जगत में अब भी बरकरार है। कोरोना संक्रमण काल में जो नई बातें फिल्म जगत में हुईं, उनमें फिल्मफेयर की तरफ से शुरू हुए ओटीटी अवार्ड्स भी है। दर्शकों की पसंद नापसंद के हिसाब से नई नई सीरीज देखने के लिए लोगों को सलाह देने वाले एप फ्लिक्स के साथ मिलकर शुरू किए गए इन पुरस्कारों के आयोजन पर ओटीटी प्रशंसकों की नजरें टिकी रहीं।

नेटफ्लिक्स, प्राइम व हॉटस्टार को मिले ये ओटीटी पुरस्कार, एमएक्स प्लेयर को एक, जी5 का स्कोर रहा जीरो


 
विज्ञापन

3 of 5
सना खान, अनस सैयद - फोटो : Instagram: @sanakhan21
फिल्मी दुनिया को अलविदा कह चुकीं पूर्व अभिनेत्री सना खान इन दिनों खबरों में बनी हुई हैं। बीते दिनों उन्होंने इस्लाम के रास्ते पर चलने के लिए मनोरंजन जगत से संन्यास ले लिया था और फिर गुजरात के मुफ्ती अनस सैयद से शादी कर ली थी। सना की शादी को एक महीना पूरा हो गया और इस मौके पर उन्होंने वीडियो साझा किया है।

सना खान की शादी को पूरा हुआ एक महीना, बोलीं- मेरी जिंदगी का अब तक का सबसे अच्छा फैसला


 

4 of 5
वाजिद खान, कमालरुख खान - फोटो : इंस्टाग्रामट
बॉलीवुड के जाने- माने सिंगर वाजिद खान के निधन को करीब छह महीने का समय हो गया है। वाजिद के निधन के बाद से लगातार उनकी पत्नी कमालरुख खान वाजिद और उनके परिवार को लेकर कई बड़े खुलासे कर रही हैं। कमालरुख ने हाल ही में कुछ दिन पहले खुलासा किया था कि उनके पति और परिवार के सदस्य जबरन उनका धर्म परिवर्तन करवाना चाहते थे। वहीं इसके बाद अब एक बार फिर से उन्होंने अपने तलाक को लेकर एक खुलासा किया है।

वाजिद खान की पत्नी का एक और खुलासा, बोलीं- पति ने दी थी तलाक की धमकी


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साशा रामचंदानी और हरमन बावेजा - फोटो : इंस्टाग्राम
'लव स्टोरी 2050', 'वाट्स योर राशि' और 'विक्ट्री' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता हरमन बावेजा ने अपना जीवन साथी चुन लिया है। हरमन ने न्यूट्रीशन हेल्थ कोच साशा रामचंदानी से सगाई कर ली है। ये कार्यक्रम में चंडीगढ़ में हुआ था जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

फिल्मों से गायब हो चुके हरमन बावेजा ने की सगाई, ये बनेंगी अभिनेता की दुल्हनिया

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें