दिग्गज अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने हिंदी सिनेमा की कई शानदार फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से छाप छोड़ी है और आज भी सिनेमा जगत में सक्रिय हैं। अपनी प्यारी सी मुस्कान और अभिनय से सबका दिल जीतने वाली दिव्या दत्ता 25 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने न सिर्फ हिंदी फिल्मों बल्कि अंग्रेजी, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और मलयालम जैसी भाषाओं में भी काम किया है। दिव्या दत्ता ने अपने करियर में ज्यादातर सपोर्टिंग रोल प्ले किए हैं लेकिन अपनी काबिलियत के बल पर एक अलग मुकाम पाया है और आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आज जन्मदिन के मौके पर जानते हैं एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।