एसपी बालासुब्रमण्यम
- फोटो : Twitter: @iamharishkalyan
बचपन से थी गायन में रुचि
एसपी बालासुब्रमण्यम (श्रीपति पंडिताराध्युला बालासुब्रमण्यम) का जन्म 4 जून 1946 को मद्रास में एक तेलुगु परिवार में हुआ था। उनके पिता, स्वर्गीय एस. पी. सांबामूर्ति, एक कलाकार थे, जिन्होंने नाटकों में अभिनय भी किया था। उनकी माता शकुंतलम्मा गृहणी थीं। उनके दो भाई और पांच बहनें हैं, जिनमें गायक एस. पी. शैलजा भी शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बालासुब्रमण्यम को एस.पी. बालू या एसपीबी के नाम से भी पुकारा जाता था। गायक होने के साथ-साथ एसपी बाला सुब्रमण्यम संगीतकार, संगीत निर्देशक, अभिनेता, डबिंग कलाकार और फिल्म निर्माता भी थे। उनके दोस्त उन्हें प्यार से 'बालू' कहते थे। इंजीनियरिंग के दौरान टाइफाइड की वजह से बालासुब्रमण्यम को पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी थी, जिसे बाद में उन्होंने पूरा किया। वहीं, पढ़ाई के साथ वह कई सारी संगीत प्रतियोगिता में भी भाग लेते और जीत भी जाते थे।