फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रॉकस्टार' के लिए पहली पसंद थीं डायना पेंटी, एक ऐड में दीपिका को रिप्लेस कर मचाई थी सनसनी

Fri, 02 Nov 2018 12:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Diana Penty - फोटो : instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस डायना पेंटी अक्सर अपनी फोटोज की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। डायना आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। 2 नवंबर 1985 को मुंबई में जन्मीं डायना पेंटी ने बॉलीवुड में एक अलग ही पहचान बनाई है। डायना हाल ही में 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' में नजर आई थीं। डायना के जन्मदिन पर आइए बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें...
विज्ञापन

2 of 6
diana penty
डायना अपनी पहली फिल्म कॉकटेल से दुनियाभर में मशहूर हो गई थीं। इस फिल्म में डायना के साथ दीपिका पादुकोण बतौर एक्ट्रेस लीड रोल में थीं लेकिन दर्शकों को डायना की सादगी भा गई। फिल्म में मीरा नाम की सिंपल लड़की का किरदार निभाने वाली डायना असल जिंदगी में भी बहुत शाई हैं।
विज्ञापन

3 of 6
डायना पेंटी - फोटो : instagram
हालांकि मॉडलिंग से करियर की शुरुआत करने वाली डायना अब तक कुछ चुनिंदा फिल्मों में ही नजर आई हैं। डायना को एक्टिंग के अलावा ट्रेवल करना, लजीज खाना और फोटोग्राफी पसंद है। डायना तो ये भी कहती हैं- मैं खाने के लिए ही जिंदा हूं, कभी मौका मिला तो एक रेस्टोरेंट जरूर खोलूंगी।
 

4 of 6
Diana Penty - फोटो : instagram
डायना पेंटी जब छह साल की थीं तभी उन्होंने अपना पहला फोटोशूट करवाया था। डायना पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने मेबलीन के एड में दीपिका पादुकोण को रिप्लेस किया था। क्या आप जानते हैं फिल्म रॉकस्टार के लिए नरगिस फाखरी पहली पसंद नहीं थीं इस फिल्म में पहले डायना को कास्ट किया गया था लेकिन किसी कारणवश डायना ये फिल्म नहीं कर पाई थीं।
विज्ञापन

5 of 6
डायना पेंटी - फोटो : file photo
डायना सोशल मीडिया पर अक्सर अपने सरनेम को लेकर ट्रोल होती रहती हैं। हालांकि इससे डायना को कोई फर्क नहीं पड़ता है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था- कुछ लोग सिर्फ आपका मजाक उड़ाने या आपको नीचा दिखाने के लिए ट्रोल करते हैं। बात जब बढ़ जाती है, तो मैं ब्लॉक करना पसंद करती हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Diana Penty - फोटो : instagram
डायना इंटीमेट सीन करना और बिकिनी पहनना पसंद नहीं करती। डायना कहती हैं मेरी कुछ लिमिट्स है, मैं उसी हद तक रहना चाहती हूं। मुझे कम्फर्टेबल ड्रेस ही पसंद है। कैजुअल ऑउटफिट पहनती हूं। बिकिनी मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें