शाहरुख खान पिछले 25 सालों से अपने फैंस के दिल पर राज कर रहे हैं । आज किंग खान का 53वां जन्मदिन है। ऐसे में पूरा देश उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहा है । शाहरुख बर्थडे पर आधी रात को अपने घर 'मन्नत' के बाहर आए और फैंस से मिले । उनके घर के बाहर हजारों फैंस इकट्ठा थे जो चीख-चीख कर शाहरुख को बर्थडे विश कर रहे थे ।
विज्ञापन
2 of 9
shahrukh khan
- फोटो : twitter
शाहरुख ने भी अपने फैंस को हाथ हिलाकर धन्यवाद कहा । शाहरुख हर साल इसी तरह से अपने घर के बाहर आकर फैंस से मिलते हैं । अब जब शाहरुख के घर की बात चली है तो उसके बारे में भी जान लेते हैं । शाहरुख का घर किसी राजमहल से कम नहीं है। एक जमाने में 'मन्नत' शूटिंग लोकेशन के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था ।
विज्ञापन
3 of 9
shahrukh khan
- फोटो : twitter
अब इस बंगले पर आज शाहरुख खान राज करते हैं। 'मन्नत' से पहले शाहरुख खान वहीं पास में रहा करते थे । शाहरुख हमेशा से इस बंगले को खरीदना चाहते थे । बता दें कि 'मन्नत' में सनी देओल की फिल्म 'नरसिम्हा' का क्लाइमैक्स शूट हुआ था । इसी जगह पर डेविड धवन की गोविंदा स्टारर 'शोला और शबनम' की शूटिंग भी हुई थी ।
4 of 9
mannat
- फोटो : twitter
मन्नत के बारे में शाहरुख खान कहते हैं, 'मैं हमेशा समझता था कि वो जगह मुजरा सेट है या किसी विलेन का अड्डा।' शाहरुख खान ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ये बंगला 13.32 करोड़ रुपए में खरीदा था । शाहरुख खान इसका नाम जन्नत रखना चाहते थे लेकिन फिर 'मन्नत' रखा ।
विज्ञापन
5 of 9
mannat
- फोटो : twitter
शाहरुख के इस बंगले का ढांचा 20वीं सदी के ग्रेड-3 हेरिटेज का है, जो हर ओर से खुलता है। आसमान की ओर, पीछे की ओर और किनारे की ओर। इसमें पांच बेडरूम हैं। मल्टीपल लिविंग एरिया, एक जिम्नेजियम और लाइब्रेरी जैसी हर सुख-सुविधा यहां मौजूद है।
विज्ञापन
6 of 9
mannat
यह बंगला कभी 'विला विएना' के नाम से जाना जाता था और इसके मालिक मूल गुजरात का पारसी किकु गांधी थे। मुंबई की आर्ट दुनिया में एक बड़ा नाम रखने वाले किकु गांधी मुंबई के प्रतिष्ठित 'शिमॉल्ड आर्ट गैलरी' के भी स्थापक हैं। शाहरुख के इस घर की कीमत करीब 200 करोड़ रुपए है ।
विज्ञापन
7 of 9
mannat
- फोटो : twitter
वे ही इस बंगले के मालिक थे। शाहरुख ने इनसे ये बंगला खरीदा था। मुंबई स्थित फकीह एंड एसोसिएट्स ने 'मन्नत' को संवारा है। इसके मुख्य आर्किटेक्ट कैफ फकीह ने अपनी टीम के साथ मिलकर इस 6000 वर्ग फीट के बंगले पर काम करना शुरू किया।
8 of 9
mannat
- फोटो : file photo
इन्होंने लाइट-फिटेड बॉक्स से जोड़कर एक उप-भवन बनाया, जिसे कैफ फकीह इंटरवेंशन सेंटर कहते हैं। बंगले के इंटीरियर के साथ स्टाइलिंग का काम खुद गौरी ने किया है। वे बताती हैं कि इसके लिए उन्हें चार साल से भी अधिक का समय लगा। वे ट्रैवलिंग करतीं, एक-एक चीज खुद अपनी पसंद से खरीदतीं और घर के हर कोने को पूरी शिद्दत से सजातीं, ताकि सब परफेक्ट लगे।
इसके बाद गौरी ने इंटीरियर डिजाइनर के तौर पर काम शुरू किया। लिविंग स्पेस में जितनी स्टाइलिंग है, प्राइवेट स्पेस उतने ही सिंपल रखे गए हैं। गौरी ने यहां प्रैक्टिकल फर्नीचर रखे हैं। पास ही बुक्स रखी हैं और बोर्ड गेम खेलने का एरिया भी। यहीं पर फैमिली की तस्वीरें भी सजाई हैं।