मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट अभिनेत्री हैं, जो हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। आज मोनालिसा अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक अभिनेत्री को अलग अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। मोनालिसा का जन्म 21 नवंबर 1982 को पश्चिम बंगाल में हुआ है। एक्ट्रेस का असली नाम अंतरा बिस्वास है। लेकिन उन्हें बचपन से ही ‘मोना’ नाम से बुलाया जाता है, जो उनका निक नेम है। मोनालिसा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ के साथ की थी, जो साल 1997 में रिलीज हुई थी, जिसमें अभिनेत्री को ज्यादा पहचान नहीं मिली।
इसके बाद मोनालिसा ने कई हिट फिल्में दीं, जिसमें 'सुहाग','गंगा पुत्रा','घर वाली बाहर वाली','जिद्दी’ जैसी फिल्में शामिल हैं। अपने पूरे करियर में मोनालिसा ने काफी नाम हासिल किया। लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब मोनालिसा का नाम किसी बूढ़े व्यक्ति के साथ जोड़ा गया था।