फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 मिनट गाने के लिए इतनी फीस लेते हैं अरिजीत सिंह, जानिए सिंगर की कुछ विशेष बातें

Thu, 25 Apr 2019 09:25 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
arijit singh
सिंगर अरिजीत सिंह बॉलीवुड के सबसे नामचीन गायकों में शुमार होते हैं। जो अपने मीठे सुर और शानदार गायिकी के लिए जाने जाते हैं। आज अरिजीत सिंह का जन्मदिन है। वह 32 साल के हो गए हैं। छोटे शहर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से निकलकर अरिजीत ने अपनी प्रतिभा और लगन से अपनी एक बड़ी पहचान बनाई है। अरिजीत कभी अपनी गायिकी के लिए फैन्स के बीच लोकप्रिय रहे तो दूसरी ओर विवादों से भी उनका गहरा नाता रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
arijit singh
अरिजीत सिंह गुलाम अली, जगजीत सिंह, मेहंदी हसन को सुनना पसंद करते हैं। बॉलीवुड में अरिजीत का पहला गाना 2011 में आई फिल्म 'मर्डर 2' का 'फिर मोहब्बत करने चला है तू...' था। इस गाने के रिलीज ने अरिजीत को रातों-रात स्टार बना दिया था। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अरिजीत ने ये गाना 2009 में गाया था लेकिन ये उस वक्त रिलीज नहीं हो सका।
विज्ञापन

3 of 6
arijit singh
अरिजीत इस गाने को गाकर भूल चुके थे। बाद में जब ये गाना 2011 में रिलीज हुआ तो इस बात की जानकारी भी अरिजीत के दोस्त ने उन्हें दी थी। अरिजीत 45 मिनट गाने लिए के लिए 1.5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। वहीं बॉलीवुड के एक गाने के लिए अरिजीत की फीस 16 लाख तक है। इतनी फीस के बाद भी अरिजीत एकदम सादा जीवन जीते हैं। अरिजीत आज भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट से ट्रैवल करना पसंद करते हैं।

4 of 6
arijit singh
अरिजीत सिंह की पहली शादी को लेकर अब तक राज बना हुआ है। शादी को लेकर भी चर्चा होती रही है और अब तक यह राज ही बना हुआ है अरिजीत ने 2014 में कोयल रॉय से शादी की। जो पहले से ही एक बच्ची की मां हैं। पहली शादी को लेकर कहा जाता है अरिजीत की पहली शादी जल्दबाजी के फैसले के कारण हुई थी इसलिए रिश्ता देर तक नहीं टिक सका।
विज्ञापन

5 of 6
Arijit Singh
जब सलमान खान एक अवॉर्ड शो को होस्ट कर रहे थे तब सिंगर अरिजीत सिंह को 'आशिकी-2' के लिए बतौर बेस्ट सिंगर नॉमिनेट किया गया था। कहा जाता है कि जब अरिजीत का नाम अनाउंस हुआ तब वो सो रहे थे। जब उन्हें किसी ने जगाया तो वो कैजुअल शर्ट और चप्पल पहनकर ही स्टेज पर पहुंच गए। सलमान को अरिजीत का ये रवैया बिल्कुल पसंद नहीं आया और जब सलमान ने उनसे पूछा कि क्या आप सो रहे थे तो अरिजीत ने जवाब दिया कि आप लोगों ने सुला दिया। बस अरिजीत की यही गलती उनपर भारी पड़ गई और इस गलती के लिए उन्हें सलमान से सरेआम माफी मांगनी पड़ी लेकिन सलमान ने अरिजीत को उनके लिए गाने से बैन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
arijit singh
2015 में अरिजीत सिंह को गैंगस्टर रवि पुजारी से 5 करोड़ रुपए के लिए धमकी भरा फोन आया था। हालांकि, अरिजीत ने इसकी पुलिस में शिकायत नहीं की थी। ओशिवरा पुलिस थाने में गायक की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, पहले उनसे 5 करोड़ की रकम बतौर हफ्ता मांगी गई। न दे पाने की असमर्थता जताने पर उसके आदमी के लिए मुफ्त में दो शो करने के लिए धमकाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें