फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्मिला बोलीं आलोचनाओं से फर्क नहीं पड़ता, हाल ही में पीएम मोदी की बायोपिक का उड़ाया था मजाक

Thu, 25 Apr 2019 08:56 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उर्मिला मातोंडकर
बॉलीवुड अदाकारा उर्मिला मातोंडकर का कहना है कि सोशल मीडिया पर होने वाली ‘ट्रोलिंग’ (खिंचाई) और निजी हमलों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वह राजनीति में लंबी पारी खेलने आई हैं। मातोंडकर हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुई हैं और उत्तर मुम्बई से चुनाव मैदान में हैं, जो भाजपा का गढ़ है।
विज्ञापन

2 of 5
उर्मिला मातोंडकर
अदाकारा ने कहा कि यह चुनाव तय करेगा कि देश किस दिशा में जा रहा है और लोकतंत्र बच पाएगा कि नहीं। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ मैंने कभी कोई काम अधूरा नहीं छोड़ा, चाहे वह मेरी पढ़ाई हो या करियर। राजनीति में आने का फैसला भी मैंने सोच-समझकर किया है और मैं इसमें भी अपना शत प्रतिशत दूंगी। मेरा इरादा स्पष्ट है।’’
विज्ञापन

3 of 5
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : instagram
अभिनेत्री ने कहा, ‘‘ महिलाओं को समझना चाहिए कि राजनीति में रहने के लिए काफी संयम रखने की आवश्यकता होती है। मैं आलोचना समझती हूं, लेकिन मैं नकारात्मकता, बेहूदगी का भी सामना कर रही हूं। मैंने इन दिनों में कभी खुद के पीड़ित होने की बात नहीं कही। मैं यहां लंबी पारी खेलने के लिए हूं।’’

4 of 5
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : social media
मातोंडकर का मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी से है। इस सीट पर 2014 में भाजपा उम्मीदवार शेट्टी ने कांग्रेस के संजय निरुपम को मात दी थी। उत्तर मुम्बई में 29 अप्रैल को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उर्मिला मातोंडकर
बता दें हाल ही में उर्मिला ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा था। उर्मिला ने कहा था- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म केवल एक मजाक है, क्योंकि उन्होंने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया। उर्मिला ने कहा- 56 इंच के सीने का दावा करने वाले कुछ भी करने में बुरी तरह विफल साबित हुए हैं। उन पर और उनके अधूरे वादों पर तो कॉमेडी फिल्म बननी चाहिए थी। इससे ज्यादा बुरा क्या हो सकता है कि लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री ने पांच साल में एक संवाददाता सम्मेलन नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें