अनिल कपूर-माधुरी दीक्षित
- फोटो : Instagram
दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में किया काम
अनिल और माधुरी ने साथ में 'तेजाब' (1988), 'राम लखन' (1989) और 'किशन कन्हैया' (1990) और 'बेटा' (1992) जैसी 12 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। पहली बार साल 1992 में आई फिल्म 'बेटा' में दोनों साथ दिखे और तभी से ही उनके अफेयर की खबरें आने लगी थीं। इस वक्त अनिल शादीशुदा थे। अनिल कपूर ने 1984 में ही सुनीता कपूर से शादी कर ली थी। लेकिन बावजूद इसके एक वक्त वह भी आया था, जब शादीशुदा अनिल कपूर से माधुरी दीक्षित का नाम जुड़ने लगा था।