भारतीय सिनेमा में कई निर्देशक हैं, लेकिन चर्चा में कुछ ही रहते हैं, जिसमें आनंद एल राय का नाम भी शामिल है। आनंद इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशकों की गिनती में आते हैं, जिन्होंने सिनेमा को ‘तनु वेड्स मनु’ और 'रांझणा' जैसी हिट फिल्में दी हैं। आज आनंद एल राय अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं और अब उनकी एक और फिल्म रिलीज होने वाली है, जिसका नाम 'रक्षाबंधन' है। आज हम आपको आनंद एल राय की जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं, जिसमें उनके पाकिस्तान कनेक्शन के अलावा ये भी बताएंगे कि उन्होंने सिनेमा जगत में कैसे कदम रखा।